शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर विदेश मंत्रालय बोला- किसी नागरिक की वतन आपसी अलग मामला
क्या है खबर?
बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को ढाका वापसी कर रही हैं, जिसको लेकर बांग्ला भाषी मुस्लिम राष्ट्र में तनाव बढ़ गया है। यह वापसी तब हो रही है, जब बांग्लादेश की नवनिर्वाचित तारिक रहमान की सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण को कह रही है। बुधवार को मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रत्यर्पण की मांग और किसी नागरिक का वैध दस्तावेजों के साथ अपने वतन लौटना दोनों अलग-अलग मामले हैं।
बयान
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बांग्लादेश की ओर से जो प्रत्यर्पण का निवेदन आया है, उसका हम लोग अपनी प्रक्रिया के माध्यम से जांच कर रहे हैं। जहां तक एक नागरिक का अपने देश लौटने का सवाल है, उसके लिए जरूरी है कि यात्रा दस्तावेज हो। वो एक अलग मामला है और प्रत्यर्पण एक अलग मामला है।"
उन्होंने कहा कि वापसी का मामला शेख हसीना और बांग्लादेश सरकार के बीच का मसला है।
वापसी
16 दिसंबर को है बांग्लादेश का विजय दिवस
हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौट सकती हैं, जो देश का विजय दिवस है। हसीना ने बांग्लादेश सरकार से अपना पासपोर्ट और पहचान-पत्र मांगा है।
साथ ही, सरकारी बिमान एयरलाइंस से लौटने का इंतजाम करने को कहा है। हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने उनके लौटने पर गिरफ्तारी की बात कही है।
बता दें, हसीना हिंसक छात्र आंदोलन के बाद 5 अगस्त, 2024 से भारत में हैं।
उनको नवंबर 2025 में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने मौत की सजा सुनाई थी