LOADING...
तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
कोटा के पास राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में आग लग गई

तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित

लेखन आबिद खान
May 17, 2026
09:06 am

क्या है खबर?

तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के AC कोच में आज सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। हादसा कोटा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के पास हुआ। लोकोपायलट और गार्ड की सूझबूझ के चलते सभी यात्रियों को कोच से बाहर निकाल लिया गया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग B-1 कोच से शुरू हुई थी और 2 और डिब्बों में फैल गई।

घटना

आग लगने के कारणों का पता नहीं

घटना तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में हुई। रेलवे अधिकारियों ने कहा, "प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को चोट नहीं आई है। प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।"

यातायात

दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल यातायात प्रभावित

इस घटना का असर दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल यातायात पर पड़ा है। करीब 2 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही, क्योंकि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर बचाव कार्य और सुरक्षा जांच कर रहे थे। हादसे के कारण मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12955) को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रोका गया। वहींस रतलाम मंडल के DRM अश्वनी कुमार तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन को घटनास्थल भेजा गया है।

Advertisement