Page Loader
मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, इंफाल पूर्व-पश्चिम में कर्फ्यू 
मणिपुर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई (तस्वीर: एक्स/@official_dgar)

मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, इंफाल पूर्व-पश्चिम में कर्फ्यू 

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2024
04:54 pm

क्या है खबर?

मणिपुर में जातीय हिंसा को देखते हुए इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास के बाहर भी सुरक्षा कड़ी है। इंफाल घाटी में गुस्साई प्रदर्शनकारियों को देखते सुरक्षा कड़ी की गई है, जिसने 16 नवंबर की रात विभिन्न जिलों में 3 भाजपा विधायकों और कांग्रेस विधायक के आवासों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर धावा बोला था, लेकिन सुरक्षा बलों ने कोशिश नाकाम कर दी।

सुरक्षा

मणिपुर में तैनात होंगे अतिरिक्त सुरक्षा बल

मणिपुर में हिंसा के लगातार बढ़ने के कारण सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात किए जाने की संभावना है। खबरों के मुताबिक, घाटी पर विशेष ध्यान देने के साथ कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल (CAPF) की कंपनियां तैनात की जाएंगी। दूसरी तरफ मणिपुर हिंसा से जुड़े 3 मामलों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मणिपुर पुलिस से अपने हाथ में ले लिया है।

घटना

पिछले एक हफ्ते में कैसे बढ़ गई हिंसा

मणिपुर में पिछले डेढ़ साल से हिंसा जारी है, जो पिछले हफ्ते शनिवार को जिरीबाम जिले की बराक नदी से 6 विस्थापितों के शव मिलने के बाद बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने 3 मंत्रियों और 6 विधायकों के घरों पर हमला कर आगजनी की। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद 3 जिलों में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी है।

ट्विटर पोस्ट

इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा