NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा
    अगली खबर
    दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा
    दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा

    दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा

    लेखन गौतम भगत
    Jul 04, 2022
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

    यहां पर एक कुत्ते के भौंकने से परेशान एक शख्स ने कुत्ते और कुत्ते के मालिक पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

    यह सारी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, वहीं पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

    आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

    घटना

    कुत्ते के भौंकने के कारण नाराज होकर किया हमला

    जानकारी के अनुसार, धर्मवीर दहिया नाम का शख्स रविवार सुबह रक्षित नाम के युवक के घर के बाहर से गुजर रहा था।

    धर्मवीर के गुजरने के समय रक्षित का पालतू कुत्ता उस पर भौंकने लगा, जिसके कारण धर्मवीर नाराज हो गया और कुत्ते पर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया। हालांकि पत्थर कुत्ते को नहीं लगा।

    इसके बाद धर्मवीर अपने घर जाकर एक लोहे का रॉड लाया और उससे कुत्ते के सिर पर वार किया।

    घटना

    कुत्ते को बचाने आए मालिक पर भी किया हमला

    जब कुत्ते का मालिक उसे बचाने आया तो धर्मवीर कुत्ते को छोड़ उसके मालिक को मारने लगा।

    रक्षित का आरोप है कि धर्मवीर ने उसको बचाने आए उसके मम्मी, पापा और अन्य पड़ोसियों पर भी हमला किया।

    रक्षित ने पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की (IPC) की पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धाराओं के तहत धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें घटना का वीडियो

    TW: Upset over pet dog barking, a man attacked members of neighbour's family in Delhi#DelhiNCR pic.twitter.com/cXBv3Xhqbc

    — News18 (@CNNnews18) July 4, 2022

    कार्रवाई

    पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

    दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) समीर शर्मा ने बताया कि रक्षित के बयान के आधार पर IPC की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 451 (अतिचार) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

    उन्होंने कहा कि इस हमले में घायल हुए सभी लोगों का इलाज दिल्ली के पार्क अस्पताल में चल रहा है और मामले की जांच की जा रही हैं।

    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, यूजर्स ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

    इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'ये दिल्लीवालों को क्या हो गया है? क्या मानसिक रूप से इतने बीमार हो गए हैं लोग।'

    वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे दरिंदे को पकड़ कर जेल में डाल देना चाहिए। इस तरह के लोग समाज में खुले घूमने लायक नहीं हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दिल्ली पुलिस

    राजधानी में हुई 'धर्म संसद' में नहीं दिए गए थे नफरती भाषण- दिल्ली पुलिस उत्तराखंड
    छात्रों के बीच झड़प के बाद अब JNU के बाहर लगाए गए भगवा झंडे और पोस्टर दिल्ली
    दिल्ली: हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा, छह पुलिसकर्मियों समेत कई घायल दिल्ली
    जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने गिरफ्तार किए 21 लोग, दूसरा शूटर अभी भी फरार दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला अनिल बैजल
    फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये पार रसोई गैस
    दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक? दिल्ली हाई कोर्ट
    हरियाणा: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार हरियाणा

    सोशल मीडिया

    स्नैपचैट में आया नया शेयर्ड स्टोरीज फीचर, जानें कैसे करेगा काम स्नैपचैट
    कर्नाटक: प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, गुस्साए समर्थकों ने की मारपीट कर्नाटक
    बवाना गैंग की दो दिन के अंदर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी पंजाब
    भारत में वापस आ सकती है टिक-टॉक, सामने आई नई जानकारी मोबाइल ऐप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025