ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर पत्थर-जूते फेंके
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की खबर है। वे पुलिस हिरासत में मारे गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के परिवार से मिलने कांचरापाड़ा पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनकी कार को घेरकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार पर कीचड़ और जूता भी फेंका गया। ममता ने कहा कि अगर कार की खिड़की खुली होती तो उनका सिर फूट जाता और मौत भी हो सकती थी।
हमला
ममता बोलीं- कार पर बड़े पत्थर फेंके
घटना के बाद ममता ने कहा, "असामाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। हमला इतना जबरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। यह क्या हो रहा है? ये एक साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को बताया था कि मैं आऊंगी, इसके बावजूद कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए।"
ट्विटर पोस्ट
ममता के वाहन पर हमले का वीडियो
#WATCH | Barrackpore: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee's vehicle was attacked while she was on her way to meet a TMC worker in North 24 Parganas.
— ANI (@ANI) August 9, 2026
As per former CM Mamata Banerjee, "Large stones were hurled at my car by anti-social elements,right in front of the… pic.twitter.com/JrTd2uFNlK
भाजपा
भाजपा ने की घटना की निंदा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "अगर कोई पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी पर पत्थर, कीचड़ या चप्पल फेंकता है, तो भाजपा उसका समर्थन नहीं करती है। इसमें भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है और हम नहीं चाहते कि राज्य की पूर्व महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो। अगर ऐसा होता है, तो भविष्य में इससे पश्चिम बंगाल की छवि खराब होगी। हम इस घटना की निंदा करते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।"