NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल आज आएंगे भारत, पर्यटकों को बुलाने के लिए करेंगे रोडशो
    अगली खबर
    मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल आज आएंगे भारत, पर्यटकों को बुलाने के लिए करेंगे रोडशो
    मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल भारत का दौरा करेंगे (तस्वीर: एक्स/@ifaisalofficial)

    मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल आज आएंगे भारत, पर्यटकों को बुलाने के लिए करेंगे रोडशो

    लेखन गजेंद्र
    Jul 29, 2024
    11:11 am

    क्या है खबर?

    मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल अपने देश में भारतीय पर्यटकों को बुलाने के लिए सोमवार को भारत आएंगे। इस दौरान वह 'वेलकम इंडिया' पहल के तहत पर्यटन रोड-शो की शुरूआत करेंगे।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, इस रणनीतिक अभियान का उद्देश्य मालदीव और भारत के बीच पर्यटन संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही संभावित भारतीय पर्यटकों के लिए द्वीपसमूह राष्ट्र के आकर्षणों को प्रदर्शित करना है।

    यह रोड-शो अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा।

    पर्यटन

    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में होगा रोड-शो

    मालदीव की ओर से यह रोडशो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में 30 जुलाई, मुंबई में 1 अगस्त और बेंगलुरु में 3 अगस्त को कार्यक्रम होगा।

    बता दें कि इस साल मई में इब्राहिम फैसल ने भारतीयों से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था, "कृपया मालदीव के पर्यटन का हिस्सा बनें, हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।

    बता दें कि भारत से काफी पर्यटक मालदीव छुट्टी मनाने जाते हैं।

    रिकॉर्ड

    इस साल गिरी है मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या

    इस साल के शुरूआती 4 महीनों में मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है, जो 2023 की तुलना में करीब 42 प्रतिशत है।

    2023 में भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों ने चीन को तीसरे स्थान पर धकेल दिया था। यहां इस अवधि में 73,785 पर्यटक गए थे, जबकि इस साल सिर्फ 42,638 भारतीय पर्यटक पहुंचे।

    जनवरी 2024 में 15,006 और फरवरी में 11,252 पर्यटक मालदीव गए थे, जबकि पिछले साल यह संख्या 24,632 थी।

    जानकारी

    विवाद से आई थी रिश्तों में खटास

    मालदीव में चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद भारत से रिश्तों में खटास आई है। वह भारतीय सैनिकों की वापसी का मुद्दा लेकर सत्ता में आए थे। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद कड़वाहट और बढ़ गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मालदीव
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    मालदीव

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का दावा, भारत देश से अपनी सेना हटाने को तैयार हुआ भारतीय सेना
    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के मंत्रियों की विवादित टिप्पणी, क्या है पूरा विवाद?  नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी: भारत ने मालदीव के राजदूत को तलब किया, नाराजगी जताई नरेंद्र मोदी
    ईजीमाईट्रिप ने निलंबित की मालदीव की अपनी सभी बुकिंग; मालदीव सरकार ने 3 मंत्रियों को हटाया नरेंद्र मोदी

    पर्यटन

    जनवरी में इन जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, छुट्टियां बन जाएंगी यादगार  यात्रा
    सर्दियों की छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए इन हिल स्टेशन का करें चयन हिल स्टेशन
    थाईलैंड और चीन की पहल, एक-दूसरे के नागरिकों को बिना वीजा के देंगे प्रवेश थाईलैंड
    प्रधानमंत्री मोदी ने दिया लक्षद्वीप की यात्रा का न्योता, कैसे पहुंचें और इसके खूबसूरत पर्यटन स्थल? लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025