Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / NCC की लड़कियों को अश्लील वीडियो भेजने वाले मेजर जनरल का होगा कोर्ट मार्शल
  • देश

    NCC की लड़कियों को अश्लील वीडियो भेजने वाले मेजर जनरल का होगा कोर्ट मार्शल

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 01, 2019, 12:31 pm
    NCC की लड़कियों को अश्लील वीडियो भेजने वाले मेजर जनरल का होगा कोर्ट मार्शल
  • भारतीय सेना के मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल किया जाएगा। उन्हें NCC की गर्ल कैडेट को पोर्नोग्राफिक वीडियो शेयर करते हुए पकड़ा गया था।

    समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ये सेना अधिकारी देश के पश्चिमी हिस्से में तैनात थे और इन पर NCC की गर्ल कैडेट्स की देखभाल की जिम्मेदारी थी।

    यहां उन्हें नेशनल कैडेट कोर (NCC) की गर्ल कैडेट को पोर्नोग्राफिक वीडियो भेजते हुए पकड़ा गया था।

    मेजर जनरल का नाम और पहचान जाहिर नहीं की गई है।

  • इस खबर में
    रिटायरमेंट के करीब हैं मेजर जनरल ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करती है सेना पिछले 2-3 सालों में 10 कोर्ट मार्शल क्या होता है कोर्ट मार्शल?
  • मामला

    रिटायरमेंट के करीब हैं मेजर जनरल

  • गर्ल कैडेट ने मेजर जनरल से ये वीडियो क्लिप मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी।

    इसके बाद मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए। सूत्रों ने बताया कि मेजर जनरल रिटायरमेंट के करीब हैं, लेकिन उन पर आर्मी ऐक्ट के सेक्शन 123 के तहत मामला चलाया जाएगा, जिसके तहत रिटायरमेंट के बाद भी सैन्यकर्मी का ट्रायल किया जा सकता है।

    बता दें, मेजर जनरल सेना में तीसरे नंबर की रैंक होती है।

  • मामला

    ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करती है सेना

  • पिछले कुछ सालों में बिपिन रावत के सेनाप्रमुख बनने के बाद सेना में व्याभिचार और अश्लीलता के मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    हाल ही में एक मेजर जनरल रैंक के अधिकारी का कोर्ट मार्शल किया गया था। उन पर एक महिला अधिकारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

    इसके अलावा दूसरे अधिकारी की पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण एक सैन्य अधिकारी पर कार्रवाई की गई थी।

  • जानकारी

    पिछले 2-3 सालों में 10 कोर्ट मार्शल

  • बताया जा रहा है कि व्याभिचार और अश्लीलता से जुड़े मामले में पिछले दो-तीन सालाों में सेना की कार्रवाई में तेजी आई है। इन सालों के दौरान लगभग 10 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल किया जा चुका है।

  • कोर्ट मार्शल

    क्या होता है कोर्ट मार्शल?

  • कोर्ट मार्शल एक तरह से सेना की अदालत होती है, जहां सेना के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मामलों की सुनवाई होती है।

    अगर कोई सैन्य कर्मचारी या अधिकारी अनुशासन या कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ इस कोर्ट में सुनवाई होती है।

    आरोप साबित होने के बाद उसे आम अदालत की तरह सजा सुनाई जाती है। इस पूरी प्रक्रिया को कोर्ट मार्शल कहते हैं।

    आर्मी ऐक्ट में 70 तरह के अपराधों के लिए सजा का प्रावधान है।

  • भारत
  • भारतीय सेना
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध
  • क्राइम समाचार
  • बिपिन रावत
  •  
ताज़ा खबरें
  • इस आईफोन 11 प्रो पर गलत जगह छप गया ऐपल लोगो, फिर भी लाखों में बिका
    इस आईफोन 11 प्रो पर गलत जगह छप गया ऐपल लोगो, फिर भी लाखों में बिका
    टेक्नोलॉजी
  • 'लाल सिंह चड्ढा' पर आमिर खान बोले- हम कोरोना और करीना से निपट रहे थे
    'लाल सिंह चड्ढा' पर आमिर खान बोले- हम कोरोना और करीना से निपट रहे थे
    मनोरंजन
  • बेहतर हुआ व्हाट्सऐप का डिसअपियरिंग मेसेजेस फीचर, ग्रुप मेंबर्स को मिलेगा कंट्रोल
    बेहतर हुआ व्हाट्सऐप का डिसअपियरिंग मेसेजेस फीचर, ग्रुप मेंबर्स को मिलेगा कंट्रोल
    टेक्नोलॉजी
  • KKR बनाम MI: रसेल की शानदार गेंदबाजी के बावजूद हारी KKR, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    KKR बनाम MI: रसेल की शानदार गेंदबाजी के बावजूद हारी KKR, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • हाथ में लगी चोट के कारण पूरे IPL से बाहर हुए बेन स्टोक्स
    हाथ में लगी चोट के कारण पूरे IPL से बाहर हुए बेन स्टोक्स
    खेलकूद
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021