मुंबई के कुर्ला में भयावह क्रेन हादसा, मासूम समेत 10 घायल
देश
मुंबई कुर्ला इलाके में शुक्रवार को एक डिमोलिशन साइट पर क्रेन गिर गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए। दरअसल, यह क्रेन 17 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों पर एक एक्सकवेटर को ले जा रही थी, जिस इमारत को गिराने का काम चल रहा था। तभी यह क्रेन अचानक नीचे गिरी और रेलवे के तारों के साथ-साथ पास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
कुर्ला हादसे में घायल सभी लोगों की हालत स्थिर
हादसे में एक 3 महीने का बच्चा, एक 10 साल का लड़का और एक 63 साल का व्यक्ति भी घायल हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत अब स्थिर है। इस हादसे में सम्राट अशोक नगर की एक सड़क, MHADA इमारत की चारदीवारी और MHADA परिसर के अंदर खड़ी कुछ फोर व्हीलर्स भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।