Page Loader
महाराष्ट्र में रायगढ़ समुद्र तट पर दिखी संदिग्ध नाव, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव दिखने से अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र में रायगढ़ समुद्र तट पर दिखी संदिग्ध नाव, अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
Jul 07, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में रायगढ़ समुद्र तट पर अलीबाग के पास रविवार को एक संदिग्ध नाव दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। नाव को सुरक्षाकर्मियों ने रायगढ़ जिले के रेवदंडा में कोरलाई तट से करीब 2 समुद्री मील दूर देखा था। संभावना जताई जा रही है कि नाव कहीं से बहकर रायगढ़ समुद्र तट तक पहुंची है। हालांकि, जांच शुरू कर दी गई है।

जांच

नाव में लगा है किसी अन्य देश का चिन्ह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध जहाज की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT), नौसेना और तटरक्षक बल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। साथ ही रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक अंचल दलाल भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर रखने के लिए तट पर आ गई। पुलिस का कहना है कि नाव में किसी अन्य देश का चिन्ह लगा है। अभी तक पुलिस नाव तक नहीं पहुंची है।

शक

नाव के पाकिस्तानी होने का शक

पुलिस का कहना है कि रात में समुद्र में नाव की लाइट दिखी थी, जिसके बाद मछुआरों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया था। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण नाव तक नहीं पहुंचा जा सका। पुलिस बल की टीम को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने सुबह 4 बजे तक तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, नाव के न मिलने पर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नाव के पाकिस्तानी होने का शक है।

ट्विटर पोस्ट

समुद्र तट के किनारे जांच करते अधिकारी