महाराष्ट्र: डे-केयर में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को 25 बार दांत काटा, 6 पर FIR
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सिडको स्थित एक निजी डे-केयर सेंटर में 2 छोटे बच्चे आपस में झगड़ पड़े, जिसमें एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को 25 बार दांत काट लिया। घटना 22 जून को फर्स्टक्राई इंटेलीटॉट्स प्री-स्कूल की है। आरोपी बच्चा ढाई साल का है, जबकि पीड़ित बच्चा 2 साल का है। अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने डे-केयर के मालिक समेत 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित बच्चे की मां वकील हैं। उन्होंने अपने बेटे को सुबह 10:30 बजे डे-केयर छोड़ा था। करीब 11 बजे महिला सहायक एक बच्चे को कमरे से बाहर ले गईं और 3 बच्चों को वहीं छोड़ दिया। बच्चे 30 मिनट तक अकेले रहे और झगड़ा करने लगे। तभी एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को 15 मिनट में 25 बार दांत काटा। बच्चा रोता रहा, लेकिन कोई कमरे में नहीं आया। बच्चे के चेहरे, छाती, पीठ, पैरों पर काटने के निशान हैं।
जांच
स्कूल ने CCTV दिखाने से इनकार किया
पीड़ित बच्चे के अभिभावकों ने बताया कि जब वे बच्चे को लेने गए तो उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। वे बच्चे को घर ले आए, तब उन्हें शरीर पर चोट के निशान दिखे। स्कूल संचालकों ने बच्चे को न प्राथमिक उपचार दिया और न ही सूचना दी। अभिभावकों ने स्कूल में फोन किया तो उन्होंने मामूली खरोंच बताई। CCTV की मांग करने पर भी स्कूल ने मना कर दिया, इसके बाद वे पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
जांच
स्कूल ने मामला छिपाने के लिए 10 लाख रुपये की पेशकश की
पीड़ित बच्चे के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें शिकायत न करने के लिए 10 लाख रुपये और 3 साल की मुफ्त शिक्षा की पेशकश की थी। हालांकि, उन्होंने ठुकरा दिया। पुलिस ने शिकात के बाद डे-केयर के CEO शुभम माहेश्वरी, प्रबंधक मंगेश मुसाले और वैभव सवादे, प्रधानाचार्य कंचन येवाले और महिला केयरटेकर सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। घटना का CCTV फुटेज भी वायरल है। डे-केयर के पास नगर निगम का लाइसेंस नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
"Horrifying Preschool Assault in Chhatrapati Sambhajinagar: 23-Month-Old Toddler Beaten & Bitten for 30 Minutes as Staff Absent"
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) June 25, 2026
Toddler Brutally Attacked by Another Child at CIDCO Preschool; No Staff Present
Chhatrapati #Sambhajinagar, (#Aurangabad) Maharashtra - In a deeply… pic.twitter.com/wg8MvGQAGn