Page Loader
महाराष्ट्र: नासिक में अवैध दरगाह हटाने पहुंची पुलिस पर रात को पथराव, सुबह चला बुलडोजर
महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र: नासिक में अवैध दरगाह हटाने पहुंची पुलिस पर रात को पथराव, सुबह चला बुलडोजर

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2025
12:15 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नासिक में अवैध रूप से बने दरगाह को हटाने को लेकर तनाव फैल गया है। दरअसल, निगम प्रशासन की टीम मंगलवार रात को पुलिस के साथ द्वारका के काठे गली में बनी हजरत सतपीर सैयद दरगाह को गिराने पहुंची थी, लेकिन भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद अभियान रोक दिया गया, लेकिन बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे अभियान दोबारा चलाकर बुलडोजर से दरगाह को ध्वस्त कर दिया गया।

अतिक्रमण

क्या है मामला?

कोर्ट के आदेश पर नासिक नगर निगम ने दरगाह के ट्रस्ट को 1 अप्रैल को नोटिस जारी कर दरगाह हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। नोटिस में कहा गया कि अगर अवैध दरगाह हटाया नहीं जाता है तो उसे गिराने की कार्रवाई शुरू होगी। मंगलवार को 15 दिन की मियाद पूरी होने पर निगम प्रशासन पुलिस बल के साथ दरगाह गिराने पहुंचा था, लेकिन अचानक बिजली चली गई और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

अभियान

मौके पर तैनात किए गए थे 500 जवान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान मौके पर 500 पुलिसकर्मी तैनात थे और 100 मीटर तक बैरीकेड किया गया था। तभी 400 लोगों की भीड़ ने पथराव किया और आगजनी की कोशिश की। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि फरवरी में हिंदू संगठनों ने इस दरगाह के खिलाफ मोर्चा खोला था और इसे तोड़कर मंदिर बनाने की मांग की थी।

ट्विटर पोस्ट

दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया

ट्विटर पोस्ट

नासिक में मंगलवार रात को हुआ हंगामा