Page Loader
महाराष्ट्र: कार चलाना सीखते समय वाहन कुएं में गिरा, 2 भाईयों समेत 3 की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में कार कुएं में गिरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र: कार चलाना सीखते समय वाहन कुएं में गिरा, 2 भाईयों समेत 3 की मौत

लेखन गजेंद्र
Feb 11, 2025
02:23 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मंगलवार सुबह हादसे की खबर मिली। यहां नई कार चलाना सीखते समय वाहन कुएं में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। घटना बुटीबोरी पुलिस थाना क्षेत्र के बाल भारती मैदान के पास हुई है। मृतकों में सूरज चव्हाण (34), साजन चव्हाण (27) और संदीप चव्हाण (27) के रूप में हुई है। सूरज और साजन की मौत हो गई है। दोनों सगे भाई थे। संदीप सूरज का दोस्त था।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि रात 11 बजे सूरज ने नई कार ली थी। वह अपने भाई साजन और संदीप को कार सिखाने के लिए निकला था। साजन कार चला रहा था, तभी कार का ब्रेक लगाने की जगह साजन ने एक्सीलेटर दबा दिया और गाड़ी तेज गति में कुएं की दीवार तोड़ते हुए अंदर चली गई। कार करीब 15 फीट की गहराई में पानी में फंसी थी। युवक रात भर कुएं में फंसे रहे और डूबकर मौत हो गई।

शोक

सुबह अगले दिन पता चला हादसा

लोकसत्ता के मुताबिक, रात को घटना के बारे में किसी को पता नहीं था, मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे एक युवक को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अग्निशमन विभाग की मदद से कार और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है और घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की कोशिश करेगी।