Page Loader
मुंबई: कांदिवली में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग; 2 की मौत, 3 बुरी तरह झुलसे
मुंबई में इमारत में आग लगने से 2 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

मुंबई: कांदिवली में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग; 2 की मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2023
03:28 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली पश्चिम में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। घटना पावन धाम वीणा संतूर इमारत में लगी। आग लगने की सूचना पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

हादसा

मरने वालों में महिला और बच्चा शामिल

पुलिस ने बताया कि आग दोपहर में 12ः27 बजे लगी थी, जिस पर 2ः00 बजे तक काबू पा लिया गया। इस दौरान इमारत की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं, जिनकी पहचान ग्लोरी वालफटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) के रूप में हुई है। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई के कांदिवली में इमारत में भीषण आग