LOADING...
महाराष्ट्र: नवी मुंबई में 3 नकाबपोश बदमाशों ने की गोलीबारी, दुकान से 11 लाख लूटकर फरार
नवी मुंबई में 3 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से उड़ाए 11 लाख रुपये

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में 3 नकाबपोश बदमाशों ने की गोलीबारी, दुकान से 11 लाख लूटकर फरार

लेखन गजेंद्र
Jul 29, 2024
10:27 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार रात को फिल्मी स्टाइल में लूटपाट हुई। यहां एक दुकान में 3 लोग हेलमेट पहनकर घुसे और गोलीबारी करते हुए 11 लाख रुपये का माल उड़ा ले गए। पुलिस ने बताया कि घटना खारघर इलाके में रात 10 बजे हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने काले कपड़े पहने थे और मुंह हेलमेट से ढका हुआ था। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया और 11.80 लाख रुपये के आभूषण लूटे हैं।

वारदात

3 मिनट में दिया घटना को अंजाम  

खारघर पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने 3 मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने 5 से 6 गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तीनों बदमाश एक ही बाइक में सवार होकर फरार हो गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की। वारदाता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे लूटपाट करते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

वारदात का वीडियो सामने आया