
महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में लगी भीषण आग, कई कंपनियों के 22 गोदाम जलकर खाक
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें कई कंपनियों के 22 गोदाम जलकर खाक हो गए। आग तड़के वडपे गांव के रिचलैंड कंपाउंड क्षेत्र में लगी है, जो एक औद्योगिक इलाका है। यहां के 22 गोदाम में 5 बड़ी कंपनियों और एक मंडप सजावट कंपनी का गोदाम भी शामिल है। इसमें काफी मात्रा में रसायन, मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े, जूते और फर्नीचर का सामान था, जिससे आग तेज हुई।
ट्विटर पोस्ट
भिवंडी में आग
#WATCH ठाणे, महाराष्ट्र: भिवंडी के रिचलैंड कंपाउंड में भीषण आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/YlN6GKWPt9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025
आग
1.20 लाख वर्ग फीट में फैला है गोदाम
बताया जा रहा है कि सभी वेयरहाउस के गोदाम में तड़के आग लगने के बाद काफी विकराल रूप धारण कर दिया। इस दौरान करीब 4 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। यह गोदाम करीब 1.20 लाख वर्ग फीट में फैला है, जिसके अंदर 22 गोदाम जलकर खाक हो गए हैं। सबसे अधिक नुकसान केके इंडिया पेट्रोलियम स्पेशलिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड, कैनन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, ब्राइट लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड, होलीसोल कंपनी और एबॉट हेल्थकेयर समेत सजावट सामग्री का गोदाम शामिल है।