Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या
देश

महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या

महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या
लेखन भारत शर्मा
Apr 15, 2022, 02:43 pm 3 मिनट में पढ़ें
महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या
महाराष्ट्र में नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या।

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग के महज नाश्ता परोसने में देरी करने पर अपनी बहू की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरी बहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे से परिवार के सभी लोग सदमे में हैं।

प्रकरण
नाश्ता परोसने में देरी करने पर बेकाबू हुआ ससुर

राबोड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया कि मृतक महिला सीमा राजेंद्र (42) है और आरोपी उसका ससुर काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य नाश्ते के लिए टेबल पर बैठे थे। उस दौरान सीमा ने चाय तो परोस दी, लेकिन नाश्ता देने में देरी कर दी। थोड़ी देर बाद पाटिल गुस्से से लाल हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीमा के पेट में गोली मार दी।

उपचार
महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पाटिल मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने सीमा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार सुबह सीमा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सीमा का शव उसके पति सहित अन्य परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा है।

FIR
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज की है FIR

वरिष्ठ निरीक्षक घाटेकर ने बताया कि परिवार की दूसरी बहू ने ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर आरोपी पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या), 506 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उसके किसी रिश्तेदार के यहां जाने की संभावना है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बयान
ससुर का बहू के साथ आए दिन होता था झगड़ा

परिवार की दूसरी बहू ने वरिष्ठ निरीक्षक घाटेकर को बताया कि आरोपी पाटिल का आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर सीमा के साथ झगड़ा होता रहता था। वह सीमा से काफी नाराज था। गुरुवार सुबह चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसने को लेकर वह गुस्से से लाल हो गया और उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीमा के पेट में गोली मार दी। घाटेकर ने कहा कि पुलिस वारदात के अन्य कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र
ठाणे
हत्या
क्राइम समाचार
गोलीबारी की घटना
ताज़ा खबरें
NDA के किन दिग्गज नेताओं को पछाड़कर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं द्रौपदी मुर्मू?
NDA के किन दिग्गज नेताओं को पछाड़कर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं द्रौपदी मुर्मू? राजनीति
The 6IXTY: वेस्टइंडीज क्रिकेट आयोजित करेगा 60 गेंद वाला टूर्नामेंट, जानें अहम बातें
The 6IXTY: वेस्टइंडीज क्रिकेट आयोजित करेगा 60 गेंद वाला टूर्नामेंट, जानें अहम बातें खेलकूद
CUET UG: छात्रों की मांग पर फिर शुरू की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम घोषित
CUET UG: छात्रों की मांग पर फिर शुरू की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम घोषित करियर
महाराष्ट्र का सियासी घमासान: क्या है दल बदल विरोधी कानून?
महाराष्ट्र का सियासी घमासान: क्या है दल बदल विरोधी कानून? राजनीति
अपडेटेड फीचर्स के साथ बजाज पल्सर N160 बाइक ने दी दस्तक, कीमत 1.23 लाख रुपये
अपडेटेड फीचर्स के साथ बजाज पल्सर N160 बाइक ने दी दस्तक, कीमत 1.23 लाख रुपये ऑटो
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: शिवसेना की बागियों से लौटने की अपील, कांग्रेस-NCP से गठबंध तोड़ने पर विचार को तैयार
महाराष्ट्र: शिवसेना की बागियों से लौटने की अपील, कांग्रेस-NCP से गठबंध तोड़ने पर विचार को तैयार देश
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? राजनीति
एकनाथ शिंदे ने शेयर किया अपने खेमे के विधायक का पत्र, ठाकरे पर साधा निशाना
एकनाथ शिंदे ने शेयर किया अपने खेमे के विधायक का पत्र, ठाकरे पर साधा निशाना राजनीति
महाराष्ट्र: सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास
महाराष्ट्र: सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास राजनीति
महाराष्ट्र में सियासी घमासान: उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस्तीफा देने के लिए तैयार
महाराष्ट्र में सियासी घमासान: उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस्तीफा देने के लिए तैयार राजनीति
और खबरें
ठाणे
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा
महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा देश
महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत
महाराष्ट्र: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे एक परिवार के पांच सदस्य, मौत देश
महाराष्ट्र: ठाणे में अश्लील वीडियो के दम पर 29 लोगों ने नाबालिग से महीनों किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: ठाणे में अश्लील वीडियो के दम पर 29 लोगों ने नाबालिग से महीनों किया गैंगरेप देश
महाराष्ट्र में बारिश: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता
महाराष्ट्र में बारिश: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता देश
महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, अलग-अलग हादसों में करीब 75 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, अलग-अलग हादसों में करीब 75 लोगों की मौत देश
और खबरें
हत्या
मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी
मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी देश
तमिलनाडु: जाति से बाहर शादी करने वाले जोड़े की हत्या, लड़की के भाई ने किया हमला
तमिलनाडु: जाति से बाहर शादी करने वाले जोड़े की हत्या, लड़की के भाई ने किया हमला देश
ग्वालियर में युवक ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, दोस्त को वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया
ग्वालियर में युवक ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, दोस्त को वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया देश
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा,  फिर की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा, फिर की पीट-पीटकर हत्या देश
मूसेवाला हत्याकांड: गोल्डी बराड़ भारत लाने के प्रयास तेज, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी
मूसेवाला हत्याकांड: गोल्डी बराड़ भारत लाने के प्रयास तेज, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी देश
और खबरें
क्राइम समाचार
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर मनोरंजन
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल देश
जबलपुुर: दो साल के बच्चे को बेरहमी से मारती थी आया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जबलपुुर: दो साल के बच्चे को बेरहमी से मारती थी आया, पुलिस ने किया गिरफ्तार देश
छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल को पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल को पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चार गिरफ्तार देश
और खबरें
गोलीबारी की घटना
अमेरिका: अब राजधानी वॉशिंगटन DC में हुई गोलीबारी; पुलिस अधिकारी समेत कई घायल, नाबालिग की मौत
अमेरिका: अब राजधानी वॉशिंगटन DC में हुई गोलीबारी; पुलिस अधिकारी समेत कई घायल, नाबालिग की मौत दुनिया
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत देश
अमेरिका: अलग-अलग शहरों में  हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत
अमेरिका: अलग-अलग शहरों में हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत दुनिया
सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां
सिद्धू मूसेवाला के घायल दोस्त का पुलिस को बयान, कहा- हमलावरों पर चलाई थी दो गोलियां देश
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध?
क्या है अमेरिका में बंदूक खरीदने का कानून और इस पर नियंत्रण का क्यों है विरोध? दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022