LOADING...
महाराष्ट्र के अमरावती में 180 किशोरियों से यौन शोषण के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
महाराष्ट्र के अमरावती में 180 किशोरियों से यौन शोषण के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

महाराष्ट्र के अमरावती में 180 किशोरियों से यौन शोषण के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

लेखन गजेंद्र
Apr 15, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र को हिला देने वाले 180 नाबालिगों के यौन शोषण और 350 अश्लील वीडियो के मामले में बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को अमरावती जिले में अचलपुर नगर परिषद की एक टीम ने मुख्य आरोपी 19 वर्षीय मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर अहमद के घर पर बुलडोजर चलाया। टीम ने पूर्व सूचना जारी करने के बाद आरोपी के घर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया है। इस दौरान भाजपा विधायक प्रवीण तायडे और पुलिस बल मौजूद रहा।

आरोप

आरोपी 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

आरोपी के ऊपर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर पुणे और मुंबई ले जाने और उनका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। आरोपी को मंगलवार 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 21 अप्रैल तक पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि तनवीर ने 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित किए हैं। अभी तक पुलिस ने 8 पीड़ित लड़कियों से संपर्क किया है।

जांच

आरोपी ने अपना जुर्म कबूला

पुलिस का कहना है कि उसने तनवीर के साथ उसके साथी उज़र खान समेत 3 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर वीडियो को रिकॉर्ड करने और प्रसारित करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि अयाज और उजर ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं। अयाज के मोबाइल फोन की फोरेंसिक और साइबर टीम जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ POCSO समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

जानकारी

इलाके में तनाव, कर्फ्यू जैसे हालात

अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंगुरी ने बताया कि अश्लील वीडियो पिछले 2 दिनों से वितरित हो रहे थे। अब तक कुल 18 वीडियो और 39 तस्वीरों की पहचान की जा चुकी है। अमरावती में तनाव का माहौल है और कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

अमरावती में बुलडोजर एक्शन

ट्विटर पोस्ट

इलाके में तनाव का माहौल

Advertisement