Loading...
महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी अंकिता ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में बताई पीड़ा
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी अंकिता ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी अंकिता ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में बताई पीड़ा

लेखन गजेंद्र
Jul 27, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 वर्षीय राष्ट्रीय पात्रता सह-परीक्षा (NEET) अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। छात्रा अंकिता सुरेश सांगले कर्जत तालुका के जलालपुर गांव की निवासी थीं। उन्होंने हाल में ही NEET-UG की पुनर्परीक्षा दी थी। NEET पुनर्परीक्षा में अंकिता ने 166 अंक प्राप्त किए थे और उसके बाद शनिवार दोपहर को अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय अंकिता के पिता सुरेश सांगले देवदर्शन के लिए पंढरपुर गए थे।

आत्महत्या

छात्रा के पास से मिला सुसाइड नोट

अंकिता के पिता ने बताया कि उसने NEET में अच्छे अंक भी प्राप्त किए थे, लेकिन पुनर्परीक्षा के बाद तनाव में थी।

छात्रा ने मराठी में हस्तलिखित सुसाइड नोट में लिखा, "आपने मुझे बहुत प्यार दिया। मां, भाई, पिता ने हमेशा साथ दिया। मेरी आत्महत्या के लिए आप ज़िम्मेदार नहीं हैं। जब मैं NEET की तैयारी कर रही थी, तब भी आपने मेरे लिए सब कुछ त्याग दिया, और मैं असफल रही, आपकी इच्छाओं को पूरा करने में असमर्थ रही।"

अवसाद

मानसिक तनाव में थी अंकिता

सुरेश सांगले ने बताया कि छात्रा ने हाल में दी NEET परीक्षा में 300 से अधिक अंक मिलने की उम्मीद बनाई थी, लेकिन इस बार उसे केवल 166 अंक ही मिले।

छात्रा ने अपने पत्र में लिखा कि परीक्षा में सफलता न मिलने के कारण वह अवसाद में है, अब उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।

सांसद नीलेश लंका ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर कहा कि वे संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENT