LOADING...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म पहुंचीं महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई डुबकी (तस्वीर: एक्स/@imlalkishore)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म पहुंचीं महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

लेखन गजेंद्र
Feb 10, 2025
11:44 am

क्या है खबर?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज के महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने 3 डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति मूर्मु के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाकुंभ में पहुंचे हैं। स्नान के बाद राष्ट्रपति अक्षयवट और लेटे हनुमानजी के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति मूर्मु शाम को 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी, इसके बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

महाकुंभ

कुंभ में स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बनीं मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजे बमरौली हवाई अड्डे पर उतरा, जहां राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति अरैल घाट पहुंची, जहां से बोट के जरिए संगम पर गईं और डुबकी लगाई। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू से पहले, 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी कुंभ में स्नान किया था। मुर्मू कुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं।

ट्विटर पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में स्नान किया