इंदौर: घर में कार चार्जिंग के दौरान लगी आग से फटे गैस सिलेंडर, 7 की मौत
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां के बृजेश्वरी कॉलोनी में कार चार्जिंग के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। घटना तड़के 4 बजे तिलक थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास स्थित छोटा राजवाड़ा में हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद घर में रखे 4 गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग विकराल हो गई।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
मनोज पुगलिया के घर में किसी आयोजन की तैयारी थी, जिसके चलते वहां काफी मेहमान आए हुए थे। आयोजन के लिए 15 गैस सिलेंडर भी घर में रखे थे। मंगलवार रात को मनोज ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कार को चार्जिंग पर लगाया और सो गए। तड़के चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे घर में आग लग गई। तभी वहां रखे 15 सिलेंडर में 4 एक के बाद एक फट गए, जिससे पूरा इलाका दहल गया।
जांच
सिर्फ 3 लोगों को बचाया जा सका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने तक पूरा मकान आग की चपेट में था। किसी तरह 3 लोगों को बचाया गया, बाकी 7 की जलकर मौत हो गई। हादसे में मनोज पुगलिया (65), विजय सेठिया (65), सिमरन (30), सुमन सेठिया (60), छोटू सेठिया (22), राशि सेठिया (12) और टीनू (35) शामिल हैं। घायलों में सौरभ पुगलिया (30), आशीष (30), हर्षित पुगलिया (25) शामिल हैं। इनका इलाज चल रहा है।
हादसा
दरवाजों पर लगे थे इलेक्ट्रिक लॉक
पुलिस ने बताया कि मनोज पॉलीमर व्यवसाय से जुड़े थे, जिसके कारण ज्वलनशील रसायन भी घर में था। इसने आग लगने के दौरान उसे बढ़ाने का काम किया। इसके अलावा, घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे, जिससे आग लगते ही बिजली चली गई और सभी दरवाजे खुल नहीं सके। इससे परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए। पुलिस का कहना है कि दरवाजों में डिजिटल लॉक लगाना आपातकालीन परिस्थिति के लिए बिल्कुल सही नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद इलाके में दहशत
#UPDATE | Madhya Pradesh | Seven people have lost their lives in the fire incident in a house in the Brijeshwari Annexe residential locality in Indore.
— ANI (@ANI) March 18, 2026
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/ygKEPUO56y