नर्मदा नदी में धार्मिक कार्य के दौरान 11,000 लीटर दूध बहाया, सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कुछ लोग धार्मिक कार्य के दौरान भारी मात्रा में दूध नदी में बहा रहे हैं। यह वीडियो प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग दादा जी बाबा के नेतृत्व में टैंकर से दूध नदी में बहा रहे हैं।
कार्यक्रम
ड्रोन से फिल्माया गया वीडियो
ये वीडियो श्री धुनीवाले दादाजी महाराज (दादा जी बाबा) के 21 दिवसीय भव्य आयोजन का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें रोजाना नर्मदा माता का दूध अभिषेक किया जाता है। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना 151 लीटर का अभिषेक होता है, लेकिन 21 दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर 11,000 लीटर का अभिषेक किया गया। इस वीडियो को फिल्माने के लिए ड्रोन से शॉट लिया गया है। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं।
नाराजगी
"मिड-डे मील में पी रहे पानी वाला दूध, यहां बहाया जा रहा"
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं। पत्रकार सचिन गुप्ता ने इसी वीडियो से जुड़ा एक अन्य वीडियो साझा किया है, जिसमें मिड-डे मील में एक महिला रसोईया बच्चों के लिए पानी में दूध मिलाती दिख रही है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर भी लोग नाराजगी जता रहे हैं और इससे नदी को प्रदूषित करने वाला कारक बता रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
नर्मदा में बहाया गया दूध
😷 https://t.co/DwEa6dDBIw pic.twitter.com/HSLFfIo43U
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 9, 2026