LOADING...
लखनऊ की आग में खुशियां खाक: 2 बच्चियों की मौत, गर्भवती महिला के डेढ़ लाख जले
लखनऊ के विकास नगर में लगी आग में 2 बच्चियों की जलकर मौत

लखनऊ की आग में खुशियां खाक: 2 बच्चियों की मौत, गर्भवती महिला के डेढ़ लाख जले

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम को लगी भीषण आग में कई घरों की खुशियां जलकर खाक हो गई हैं। एक परिवार की 2 बेटियों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। एक गर्भवती महिला ने घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये जोड़े थे, जो खाक हो गए हैं। आग हादसे में कम से कम 50 मवेशी मारे गए हैं और कई की पूरी संपत्ति जल गई।

आग

अब तक 250 झोपड़ियों के जलकर खाक होने की पुष्टि

विकास नगर इलाके के रिंग रोड के पास पिछले कई वर्षों से बसी झुग्गी-बस्ती में लगी आग में पहले 1,200 झोपड़ियों के जलने की बात सामने आ रही थी, जबकि पुलिस ने अभी तक 250 झोपड़ियों के जलने का दावा किया है। मृतक दो बच्चियों की उम्र 2 साल और 2 महीने है। जिस गर्भवती महिला के 1.50 लाख रुपये जले हैं, वह उसने घर बनाने को जोड़े थे। अब उसके पास केवल रुपयों की राख है।

साजिश

आग के पीछे साजिश की आशंका

दैनिक भास्कर के मुताबिक, आग लगने के पीछे 3 संभावित कारण नजर आ रहे हैं, जिसमें एक कारण साजिश का भी है। बताया जा रहा है कि बस्ती के पीछे भूखंड और घर के लोग अक्सर झोपड़ी हटाने की धमकियां देते थे, 15 अप्रैल को भी धमकी मिली थी, जिससे यह साजिश लग रही है। इसके अलावा बस्ती के पास एक शराब ठेके की कैंटीन में भी बुधवार को आग लगी थी, जिससे हादसे को जोड़ा जा रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

महिला के पैसे जलकर राख

Advertisement