Page Loader
लखनऊ: 90 प्रतिशत दिव्यांग विनोद कर रहे फूड डिलीवरी, दूसरों से कम मिलता है मेहनताना 
लखनऊ में 90 प्रतिशत दिव्यांग विनोद फूड डिलीवरी कर रहे हैं लेकिन उनको अन्य डिलीवरी मैन से कम मेहनताना मिलता है

लखनऊ: 90 प्रतिशत दिव्यांग विनोद कर रहे फूड डिलीवरी, दूसरों से कम मिलता है मेहनताना 

लेखन गजेंद्र
Mar 21, 2023
06:40 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाले विनोद कुमार वर्मा 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं और अपना परिवार चलाने के लिए जोमैटो फूड डिलीवरी करते हैं। विनोद लखनऊ में दो साल से ट्राई साइकिल से घर-घर खाना पहुंचा रहे हैं, लेकिन उनको मेहनताना अन्य एजेंट से कम मिलता है। इनका वीडियो एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें विनोद बता रहे हैं कि उनकी बीवी और दो बच्चे हैं। वह बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

पीड़ा

दूसरे डिलीवरी एजेंट से कम मिलता है मेहनताना- विनोद

विनोद बताते हैं कि पहले उनकी दुकान थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनको नुकसान हुआ और दुकान बंद करनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने जोमैटो ज्वाइन किया, लेकिन यहां उनके साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि जहां बाइक वाले फूड डिलीवरी मैन को 65 से 85 रुपये एक डिलीवरी के मिलते हैं, वहीं उन्हें इसके लिए 20 रुपये से 50 रुपये दिए जाते हैं। इससे ऊपर नहीं मिलता है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में सुनिए विनोद की पीड़ा