NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / अयोध्या में भूमि पूजन के दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखेगी भगवान राम की तस्वीर
    अयोध्या में भूमि पूजन के दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखेगी भगवान राम की तस्वीर
    देश

    अयोध्या में भूमि पूजन के दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखेगी भगवान राम की तस्वीर

    लेखन भारत शर्मा
    July 30, 2020 | 06:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अयोध्या में भूमि पूजन के दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखेगी भगवान राम की तस्वीर

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर मंदिर की आधार शिला रखेंगे। इसके लिए पूरे देश में उत्साह की लहर है। बड़ी बात यह है कि भूमि पूजन को लेकर उत्साह अमेरिका तक पहुंच गया है। भूमि पूजन के दिन न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर के 3D पोर्ट्रेट लगाए जाएंगे।

    न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक पल मनाने की तैयारी- सेवहानी

    NDTV के अनुसार टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित समारोह को लेकर न्यूयॉर्क के प्रमुख सामुदायिक नेता और अमेरिकी-भारतीय लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने बुधवार को कहा कि 5 अगस्त को न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक पल मनाने की तैयारी की जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस खास दिन अमेरिका में रहने वाले भारतीय टाइम्स स्क्वायर पर एकत्रित होंगे।

    टाइम्स स्क्वायर पर लगाई जाएगी सबसे बड़ी स्क्रीन- सेवहानी

    सेवहानी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि भूमि पूजन के दिन विशाल नैस्डैक स्क्रीन और 17,000 वर्ग फुट की रैप-अराउंड LED डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएगी। इसे दुनिया में सबसे बड़े बाहरी डिस्प्ले और हाई रिज्यॉलूशन एक्सटीरियर में से एक माना जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में 'जय श्री राम', भगवान राम की तस्वीर और वीडियो, राम मंदिर का डिजाइन और भूमि पूजन की 3D तस्वीरें प्रदर्शित की जाएगी।

    राम मंदिर का भूमि पूजन सदी का सबसे बड़ा समारोह- सेवहानी

    जगदीश सेवहानी ने कहा कि यह ऐसी ऐतिहासिक घटना है जो इंसान के पूरे जीवन में एक बार आती है। राम जन्म भूमि शिलान्यास को मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर से बेहतर जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं के लिए सच होता सपना है। छह साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि यह दिन जल्द ही आएगा, लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आ गया।

    समुदाय और प्रयोजकों की मदद से संभव हो रहा स्मरणोत्सव

    जगदीश सेवहानी ने कहा कि भारत की तरह अमेरिका में भी भारतवंंशियों ने इस ऐतिहासिक पल को यादगार मनाने का निर्णय किया है। यहां के समुदाय और प्रायोजकों की मदद के कारण ही टाइम्स स्क्वायर पर यह स्मरणोत्सव संभव हो पा रहा है।

    5 अगस्त को होगा राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

    बता दें कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम की तारीख को हरी झंडी दिखा दी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार अयोध्या जाएंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक अयोध्या में रहने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भूमि पूजन के साथ ही अयोध्या में पर्यटन पर भी कार्यक्रम देखेंगे। भूमि पूजन काशी के पुजारी कराएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश
    टाइम्स स्क्वायर
    राम मंदिर

    भारत की खबरें

    भारत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर्ड इम्युनिटी कोई विकल्प नहीं- स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन समाचार
    भारत-चीन विवाद: LAC पर 35,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने की तैयारी में भारत चीन समाचार
    राफेल, मिराज से लेकर सुखोई लड़ाकू विमानों तक, जानिए किसमें कितना है दम भारतीय सेना
    कोरोना वायरस: अगले महीने लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी में रूस रूस समाचार

    उत्तर प्रदेश

    योगी आदित्यनाथ के खिलाफ याचिका लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को गैंगरेप के मामले में उम्रकैद गोरखपुर
    मुगल वंशज राजकुमार तुसी ने राम मंदिर निर्माण में दिया सोने की ईंट देने का प्रस्ताव नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमित मरीज ने मौत से पहले बनाया वीडियो, खोली अस्पताल की पोल कोरोना वायरस
    उत्तर प्रदेश: अस्पताल से भागे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का झाड़ियों में मिला शव प्रयागराज

    टाइम्स स्क्वायर

    स्वतंत्रता दिवस: अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा भारत की खबरें
    न्यूयॉर्क: प्रेमी ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड के जरिए प्रेमिका को किया प्रपोज  न्यूयॉर्क
    'किंग ऑफ कोठा' ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर पर पहुंचने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी दुलकर सलमान

    राम मंदिर

    अयोध्या: प्रस्तावित राम मंदिर का नया डिजाइन हुआ मंजूर, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा भारत की खबरें
    3 या 5 अगस्त को होगा राम मंदिर का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री हो सकते हैं शामिल नरेंद्र मोदी
    राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना, कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं मोदी योगी आदित्यनाथ
    अयोध्या: टेंट से अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए रामलला, योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद योगी आदित्यनाथ
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023