
लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी को किया वीडियो कॉल, ईद मुबारक कहा
क्या है खबर?
गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में बिश्नोई पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से बात करता दिख रहा है।
यह वीडियो शिरोमणि अकाली दल (SAD) के महासचिव विक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर साझा किया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस को टैग किया है।
बता दें, बिश्नोई 2023 में भी जेल से एक टीवी चैनल को लाइव साक्षात्कार दे चुका है।
आरोप
ईद की बधाई दे रहा है बिश्नोई
19 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि बिश्नोई शहजाद भट्टी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है और उसे ईद की मुबारकबाद दे रहा है।
वीडियो में भट्टी बता रहा है कि दुबई में ईद हो गई है, लेकिन पाकिस्तान और अन्य देशों में एक दिन बाद ईद मनाई जाएगी। इस पर बिश्नोई कल दोबारा से फोन करने की बात कहता दिख रहा है।
बिश्नोई अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय जेल के उच्च सुरक्षा वार्ड में बंद है।
ट्विटर पोस्ट
वीडियो हो रहा वायरल
🛑 Earlier, notorious gangster Lawrence Bishnoi murdered Punjabi singer Sidhu Moosewala.
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 18, 2024
🛑 Recently, Bishnoi wished Pakistani gangster Shahzad Bhatti on Eid from Gujarat Jail, demonstrating his ability to operate freely behind bars.
👉 Despite giving a live interview from… pic.twitter.com/FJb9zPXvtG
आरोप
बिश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप
लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और फिल्म अभिनेता सलमान खान पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप है।
29 मई, 2022 को मूसेवाला की पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ घंटों बाद, गोल्डी बरार ने गोली चलाने की जिम्मेदारी ली, जिसने बिश्नोई के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया था।
पहले भी बिश्नोई पर जेल से गिरोह चलाने के आरोप लगते रहे हैं।