LOADING...
लद्दाख में 5 नए जिलों की घोषणा, उपराज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
लद्दाख में 5 नए जिलों की घोषणा

लद्दाख में 5 नए जिलों की घोषणा, उपराज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अब 2 नहीं बल्कि 7 जिले होंगे। सोमवार को 5 नए जिलों की घोषणा हो गई है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर बताया, 'लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन। मैंने लद्दाख में 5 नए ज़िलों के गठन की अधिसूचना को मंज़ूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएं और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।'

घोषणा

ये होंगे 5 नए जिले

लद्दाख में अभी तक 2 जिले लेह और करगिल हैं। अब 5 नए जिले बनने से इनकी संख्या 7 हो जाएंगी। नए जिलों के नाम नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास हैं। उपराज्यपाल ने बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विज़न के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के और करीब लाने के अलावा, विकास, रोज़गार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा।

मंजूरी

अगस्त 2024 में केंद्र ने दी थी मंजूरी

लद्दाख में 5 नए जिलों की मंजूरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में दी थी, जिसकी अधिसूचना अब जारी हुई है। उपराज्यपाल ने बताया कि यह कदम ज़मीनी स्तर पर शासन मजबूत करेगा, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करेगा और लद्दाख के दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक सार्वजनिक सेवाएं पहुचाना सुनिश्चित करेगा। बता दें, अगस्त 2019 में अनुच्छेद-370 रद्द करने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 2 नए केंद्र शासित प्रदेश बने थे।

Advertisement