Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / केरल चुनाव की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी अलेक्स घर पर मृत पाई गईं
देश

केरल चुनाव की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी अलेक्स घर पर मृत पाई गईं

केरल चुनाव की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी अलेक्स घर पर मृत पाई गईं
लेखन प्रमोद कुमार
Jul 21, 2021, 10:34 am 3 मिनट में पढ़ें
केरल चुनाव की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी अलेक्स घर पर मृत पाई गईं
अनन्या कुमारी अलेक्स

केरल विधानसभा चुनावों में उतरने वाली पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार और इस समुदाय से आने वाली राज्य की पहली रेडियो जॉकी (RJ) अनन्या कुमारी अलेक्स मंगलवार शाम को मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि अलेक्स का शव उनके अपार्टमेंट के बेडरूम में लटकता मिला था और मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले 28 वर्षीय अलेक्स ने कहा था कि पिछले साल जेंडर रिअसाइनमेंट सर्जरी के बाद वो गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रही हैं।

जानकारी
आर्थिक तंगी से भी गुजर रही थीं अनन्या- रिपोर्ट्स

कोल्लम जिले के पेरूमन की रहने वालीं एलेक्स ने बताया था कि सर्जरी के एक साल से अधिक समय के बाद भी वो लंबे समय तक लगातार खड़ी नहीं रह सकती हैं और काम करने में असमर्थ हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्जरी के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हुई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वो आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही थीं। पुलिस इन सब पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी
मुख्यमंत्री से जांच की अपील

पुलिस ने बताया कि शारीरिक परेशानियां अलेक्स की मौत का कारण हो सकती हैं। मौत की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अलेक्स के दोस्तों ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखकर मौत की वजहों की जांच कराने की मांग की है।

चुनाव
चुनावी मैदान में उतरी थीं अलेक्स

RJ होने के साथ-साथ अलेक्स पेशेवर तौर पर मेकअप आर्टिस्ट थीं और एक निजी समाचार चैनल पर न्यूज एंकरिंग भी करती थीं। इसी साल हुए केरल विधानसभा चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी (DSJP) ने उन्हें मल्लापुरम जिले के तहत आने वाली वेंगरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, नामांकन दाखिल करने के बाद अलेक्स ने पार्टी नेताओं पर शोषण का आरोप लगाते हुए खुद को चुनावी रेस से बाहर कर लिया था।

बयान
पार्टी के नेता मेरा इस्तेमाल करना चाहते थे- एलेक्स

खुद को चुनावी रेस से अलग करते हुए एलेक्स ने कहा था, "DSJP नेताओं ने मुझे UDG उम्मीदवार के खिलाफ खराब बातें बोलने और LDF सरकार की आलोचना करने को कहा। चुनाव प्रचार के दौरान मुझ पर पर्दा करने का भी दबाव डाला गया। जब मैंने कहा कि मैं ऐसी कोई चीज नहीं करुंगी, जो मेरे व्यक्तित्व के खिलाफ है तो मेरा उत्पीड़न किया जाने लगा।" एलेक्स ने आगे कहा कि उनकी पार्टी के नेता उनका इस्तेमाल करना चाहते थे।

आरोप
एलेक्स का आरोप- विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी

एलेक्स ने कहा, "मुझे आगे करने के पीछे उनकी (DSJP नेताओं) की कुछ योजनाएं थीं, जो मैं पहले नहीं समझ पाई। मेरे खुद के कुछ विचार और व्यक्तित्व है और मैं उनका त्याग करने को तैयार नहीं हूं।" उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने उन नेताओं का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और अपमानित करने का प्रयास किया गया। इसके चलते उन्होंने खुद को चुनावी मैदान से हटाने को फैसला किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
केरल
पिनरई विजयन
विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण खेलकूद
हाइब्रिड तकनीक के साथ आ रही है हुंडई वरना फेसलिफ्ट, इन फीचर्स से होगी लैस
हाइब्रिड तकनीक के साथ आ रही है हुंडई वरना फेसलिफ्ट, इन फीचर्स से होगी लैस ऑटो
पंजाब में एक बार फिर सड़कों पर किसान, जानें क्या है पूरा मामला
पंजाब में एक बार फिर सड़कों पर किसान, जानें क्या है पूरा मामला राजनीति
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
PSSSB Clerk Recruitment: पंजाब में क्लर्क के 1,200 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
PSSSB Clerk Recruitment: पंजाब में क्लर्क के 1,200 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
केरल
केरल: 60 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला पूर्व अध्यापक गिरफ्तार
केरल: 60 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला पूर्व अध्यापक गिरफ्तार देश
केरल में सामने आए टमाटर फ्लू के मामले, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण
केरल में सामने आए टमाटर फ्लू के मामले, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण देश
भारत में मौजूद इन जगहों के नाम सुनकर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
भारत में मौजूद इन जगहों के नाम सुनकर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट लाइफस्टाइल
केरल में फायर अधिकारियों के PFI कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर छिड़ा विवाद
केरल में फायर अधिकारियों के PFI कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर छिड़ा विवाद देश
सरकारी कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होना सेवा नियमों के खिलाफ- केरल हाई कोर्ट
सरकारी कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होना सेवा नियमों के खिलाफ- केरल हाई कोर्ट देश
और खबरें
पिनरई विजयन
केरल: पलक्कड़ में पहाड़ की खड़ी खाई में फंसे युवक को सेना ने सुरक्षित निकाला
केरल: पलक्कड़ में पहाड़ की खड़ी खाई में फंसे युवक को सेना ने सुरक्षित निकाला देश
केरल में बारिश से भारी तबाही; 11 की मौत, कई अभी भी लापता
केरल में बारिश से भारी तबाही; 11 की मौत, कई अभी भी लापता देश
केरल में बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 लापता
केरल में बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 लापता देश
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में आया 31 प्रतिशत का उछाल
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में आया 31 प्रतिशत का उछाल देश
कोरोना: केरल में पॉजिटिविटी रेट 18 प्रतिशत पार, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग तेज करेगी सरकार
कोरोना: केरल में पॉजिटिविटी रेट 18 प्रतिशत पार, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग तेज करेगी सरकार देश
और खबरें
विधानसभा चुनाव
हिमाचल प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा के सत्र में शामिल होंगे राहुल द्रविड़
हिमाचल प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा के सत्र में शामिल होंगे राहुल द्रविड़ राजनीति
हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान
हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान राजनीति
आंध्र प्रदेश में बनाए गए 13 नए जिले, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान
आंध्र प्रदेश में बनाए गए 13 नए जिले, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान देश
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बसपा का सफाया, क्या खत्म हो रही मायावती की राजनीति?
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बसपा का सफाया, क्या खत्म हो रही मायावती की राजनीति? राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022