कश्मीर से लद्दाख के बीच दूरी होगी कम, जोजिला सुरंग का काम 9 जून तक पूरा
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले ऐतिहासिक जोजिला सुरंग का काम अपने अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। मंगलवार 9 जून को 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग का आखिरी 'ब्रेकथ्रू' होगा, जिससे सुरंग के कश्मीर और लद्दाख के सिरे आपस में जुड़ जाएंगे। समुद्र से 11,578 फीट की ऊंचाई पर बन रहा सुरंग बालटाल (सोनमर्ग) और मीनामर्ग (द्रास और कारगिल) के बीच में स्थित है। सुरंग के शुरू होने से भारत की सामरिक शक्ति काफी हद तक बढ़ेगी।
कार्य
ब्रेकथ्रू के बाद सुरंग अंतिम रूप दिया जाएगा
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे से होकर गुजरने वाली सुरंग 9 जून को अपने आखिरी धमाके की गवाह बनेगी। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मौजूद रहने की संभावना है। ब्रेकथ्रू होने पर पिछले 6 सालों से कश्मीर और लद्दाख की तरफ से काम कर रहे इंजीनियर और मजदूर 9 जून को जमीन के नीचे एक-दूसरे से मिल जाएंगे।ब्रेकथ्रू के बाद सुरंग की लाइनिंग, वेंटिलेशन और फिनिशिंग के कामों में तेजी आएगी।
संपर्क
हर मौसम में मिलेगी कनेक्टिविटी, 3 घंटे का सफर 15 मिनट में
जोजिला सुरंग के बनने से भारत के सबसे मुश्किल हिमालयी रास्तों में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और बारिश के बाद भी हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी। पहले यह रास्ता खराब मौसम की वजह से लोगों से कटा रहा था। सुरंग बनने से जोजिला दर्रा पार करना 3 घंटे की जगह मात्र 30 मिनट में पूरा होगा। सुरंग प्रोजेक्ट के 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसे उसी साल के अंत तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
महत्व
देश की सुरक्षा भी होगी मजबूत
ये सुरंग श्रीनगर और लद्दाख के बीच पूरे साल कनेक्टिविटी देगी, जिससे इससे द्रास, करगिल, लेह और आसपास के इलाकों तक पहुंच बनेगी। यह न केवल संवेदनशील सीमावर्ती इलाके में आवाजाही को सुनिश्चित करेगा बल्कि लॉजिस्टिक्स और रणनीतिक पहुंच भी मजबूत होगी। यह मार्ग श्रीनगर-कारगिल-लेह में सैन्य टुकड़ियों के लिए आपूर्ति मार्ग बनेगा और सैनिक काफिले, उपकरणों, रसद आपूर्ति की आवाजाही में बाधा नहीं आएगी। आम लोग भी इसका फायदा उठाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
जोजिला सुरंग का 9 जून को आखिरी कार्य होगा पूरा
The Zojila Tunnel is shaping up as one of India’s most remarkable infrastructure feats — a 13.153 km single-tube bi-directional road tunnel built at about 11,578 feet in the Himalayas. Once complete, it will provide all-weather connectivity between Srinagar and Ladakh,… pic.twitter.com/qC2uzZNU1L
— Megha Engineering and Infrastructures Ltd (@MEIL_Group) June 7, 2026