
कर्नाटक में भाजपा विधायक पर कार्यकर्ता ने गैंगरेप का आरोप लगाया, कहा- चेहरे पर पेशाब किया
क्या है खबर?
कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को भाजपा विधायक मुनिरत्न नायडु और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक महिला की शिकायत के बाद FIR दर्ज की है।
आरोप है कि भाजपा विधायक ने 40 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया और उनके चेहरे पर पेशाब किया। यही नहीं, महिला को किसी हानिकारक पदार्थ का इंजेक्शन भी लगाने का आरोप है।
महिला ने 21 मई को उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु में यशवंतपुर के पास आरएमसी यार्ड थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत
महिला ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया
इंडिया टुडे के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया है।
उनका कहना है कि 11 जून, 2023 को उसके पार्टी सहयोगी उसे यशवंतपुर से 4-5 किलोमीटर दूर मथिकेरे में मुनिरत्ना के कार्यालय ले गए थे, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था।
महिला का कहना है कि सहयोगियों ने उन आपराधिक मामलों को खारिज करने में मदद का वादा किया था, जिसमें उस पर विधायक के इशारे पर झूठे आरोप लगाए गए थे।
रेप
कार्यालय में हुआ गैंगरेप
महिला ने बताया कि कार्यालय में घुसते ही मुनिरत्न और उसके 2 साथियों ने उनके कपड़े उतार दिए और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए रेप करने को कहा।
आरोप है कि वारदात के दौरान विधायक ने उनके चेहरे पर पेशाब किया और एक चौथे व्यक्ति ने एक सफेद डिब्बा मुनिरत्न को दिया, जिसमें से एक सिरिंज निकालकर महिला को लगाया गया।
महिला ने कहा कि उसे जनवरी में एक लाइलाज वायरस का पता चला है।
जांच
19 मई को आत्महत्या करने जा रही थी महिला
आरोप है कि उसके शरीर में यह वायरस इंजेक्शन की वजह से हुआ है। वह 19 मई को आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला का कहना है कि विधायक मुनिरत्ना भाजपा में गतिविधियों के कारण उससे द्वेष रखता था, उन्होंने कई थानों में झूठी शिकायत भी दी है।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376डी (गैंगरेप), 270 (संक्रमण फैलाने की संभावना) समेत अन्य के तहत FIR दर्ज की है।
पहचान
कौन हैं विधायक मुनिरत्ना? रेप और भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी
विधायक मुनिरत्न पर कर्नाटक के एक फिल्म निर्माता थे, जो अब राजनीति में हैं। वे भाजपा की पूर्व सरकार में बागवानी और सांख्यिकी मंत्री रह चुके हैं।
मुनिरत्ना 2013, 2018, 2020 और 2020 में राजराजेश्वरी नगर से विधायक चुने गए हैं।
उनपर 19 सितंबर, 2024 को भी एक 40 वर्षीय महिला ने बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था।
इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को आगे बढ़ाने की आधिकारिक अनुमति दी है।