LOADING...
कर्नाटक: विजयपुरा SBI में नकाबपोश बदमाशों का धावा, 59 किलो सोना और 8 करोड़ नकदी लूटी
कर्नाटक के विजयपुरा में SBI बैंक में डकैती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक: विजयपुरा SBI में नकाबपोश बदमाशों का धावा, 59 किलो सोना और 8 करोड़ नकदी लूटी

लेखन गजेंद्र
Sep 17, 2025
12:18 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के विजयपुरा जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मंगलवार शाम को हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने जिले के चाडचन कस्बे की SBI शाखा में घुसकर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 58 करोड़ रुपये का सोना और 8 करोड़ रुपये की नकदी लूट ली है। सभी बदमाश डकैती को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश जारी है।

डकैती

बदमाशों ने पहन रखी थी सैन्य वर्दी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने शाम को साढ़े 6 बजे उस समय धावा बोला, जब बैंक बंद हो चुका था और कर्मचारी अपना काम समेटकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सैन्य वर्दी पहने बदमाश देसी पिस्तौल लेकर अंदर घुस आए। उन्होंने प्रबंधक, कैशियर और कर्मचारियों को धमकाया और उन्हें अलार्म बटन दबाने से रोक दिया। इसके बाद बदमाश लॉकर और अन्य जगह रखा सोना और 8 करोड़ की नदी को बैग में भरकर निकल गए।

जांच

महाराष्ट्र में मिली कार

वारदात के बाद बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ गहन जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। बैंक कर्मचारी लूटे गए सामान और नकदी की सही मात्रा का आकलन कर रहे हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार महाराष्ट्र के पंढरपुर में मिली है। अब कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस का संयुक्त रूप से तलाशी ले रहे हैं।

डकैती

जून में केनरा बैंक में हुई थी डकैती

कर्नाटक में यह बैंक डकैती की दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले जून 2025 में विजयपुरा के ही केनरा बैंक की शाखा में डकैती की थी। बदमाशों ने बैंक से 59 किलो गिरवी सोना और 5.2 लाख रुपये की नकदी लूटी थी। पुलिस ने केनरा बैंक डकैती के मामले में एक बैंक प्रबंधक समेत 3 प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, मनागुली गांव स्थित केनरा बैंक शाखा के पूर्व प्रबंधक विजयकुमार मिरियाल इस डकैती के मास्टरमाइंड थे।

ट्विटर पोस्ट

इसी बैंक में हुई है डकैती