कर्नाटक में पाकिस्तान के 25 और बांग्लादेश के 112 अवैध प्रवासी गिरफ्तार
क्या है खबर?
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने राज्य विधानसभा में चर्चा के दौरान बताया कि अब तक 137 अवैध अप्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गृह मंत्री भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने विधानसभा में अपने जिले विजयपुरा और पूरे राज्य में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी पर चिंता जताई थी।
गृह मंत्री परमेश्वर ने गिरफ्तार 137 लोगों में 25 पाकिस्तान के और बाकी 112 बांग्लादेश के नागरिक हैं।
अवैध प्रवास
हिरासत केंद्रों में रखा गया
परमेश्वर ने बताया कि अधिकारियों ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के दूतावासों के साथ अवैध प्रवासियों की जानकारी साझा की है और बंदियों को अगली कार्रवाई तक विदेशियों के हिरासत केंद्रों में रखा है।
गृह मंत्री ने जिलेवार पकड़े गए अवैध प्रवासियों की संख्या का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि विजयपुरा में कोई भी अवैध अप्रवासी नहीं है।
उन्होंने बताया कि 2016 में जिले में 33 बांग्लादेशी नागरिकों गिरफ्तार हुए थे, जो निर्वासित कर दिए गए हैं।
प्रवासी
बेंगलुरु में सबसे अधिक 84 गिरफ्तार
गृह मंत्री ने बताया कि बेंगलुरु में सबसे अधिक 84, बेंगलुरु ग्रामीण में 27, शिवमोगा में 12, उडुपी में 10, हासन में 3 और मैंगलोर में एक अवैध प्रवासी की गिरफ्तारी हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार नियमित रूप से इन अप्रवासियों के बारे में दूतावासों को सूचित करती है और विदेश मंत्रालय से संवाद करती है, जो निर्वासन सुविधा के लिए जिम्मेदार है।
कांग्रेस विधायक रिजवान ने अवैध प्रवासियों के लिए भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।