LOADING...
कर्नाटक में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से बचने की सलाह
कर्नाटक में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

कर्नाटक में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से बचने की सलाह

लेखन गजेंद्र
Mar 03, 2025
02:16 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में मार्च के शुरूआती महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने सलाह जारी करते हुए कहा कि तटीय कर्नाटक के जिलों में 3 मार्च को लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है और 4 और 5 मार्च को गर्म और आर्द्र स्थिति बन सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार मार्च से मई तक भीषण गर्मी पड़ेगी।

गर्मी

2 से 14 दिन तक चल सकती है लू

निगरानी केंद्र ने बताया कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि बेंगलुरु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और मलनाड क्षेत्र में तापमान सामान्य के करीब रहेगा। यही नहीं, पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी अधिक रहेगा। लू की स्थिति 2 से 14 दिन तक चल सकती है, जो मार्च के शुरूआत में ही शुरू होगी। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री पर पहुंच सकता है।

सावधानी

गर्मी से बचने के लिए सलाह जारी

कर्नाटक में गर्मी को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने को कहा है। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से मना किया है। विभाग का कहना है कि अगर ज्यादा जरूरी काम है तो सुबह 11 बजे से पहले या शाम को 4 बजे के बाद करें। धूप में निकलना जरूरी हो तो सिर को ढक कर निकलें या छाता लें।

ट्विटर पोस्ट

कर्नाटक में गर्मी को लेकर जारी अलर्ट

जानकारी

अभी कर्नाटक में कैसा है तापमान?

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में अभी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि मैंगलोर, चित्रदुर्ग, गडग, कलबुर्गी, बेलगावी में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच है। गर्मी को देखते हुए यहां लू चलने की संभावना जताई जा रही है।