NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: कर्नाटक सरकार ने घर में क्वारंटाइन लोगों पर निगरानी के लिए मांगी सेल्फी
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: कर्नाटक सरकार ने घर में क्वारंटाइन लोगों पर निगरानी के लिए मांगी सेल्फी

    कोरोना वायरस: कर्नाटक सरकार ने घर में क्वारंटाइन लोगों पर निगरानी के लिए मांगी सेल्फी

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 31, 2020
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    भारत में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित और मृतकों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।

    ऐसे में कर्नाटक सरकार ने ऐहतियात के तौर पर घरों में क्वारंटाइन किए गए लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए तकनीक का उपयोग किया है।

    इसके तहत अब घर में क्वारंटाइन लोगों को अपने घर में रहने की पुष्टि करने के लिए सरकार को हर घंटे अपनी सेल्फी भेजनी होगी। सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

    आदेश

    कर्नाटक सरकार ने दिया यह आदेश

    बेंगलुरू में गत दिनों घर में क्वारंटाइन किए गए 10 लोगों के पाबंदी के बाद भी घरों से निकलने के बाद सरकार ने सख्ती बरतते हुए अब ऐसे लोगो पर निगरानी के लिए उन्हें प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक हर घंटे अपने घर में रहने की एक सेल्फी खींचकर भेजने के निर्देश दिए हैं।

    सरकार की ओर से उन्हें रात 10 से सुबह 7 बजे तक सेल्फी नहीं भेजने की छूट दी है।

    जानकारी

    सरकार ने फोटो नहीं भेजने पर अधिकृत क्वारंटाइन केंद्र में भेजने की चेतावनी दी

    सरकार ने घर में क्वारंटाइन लोगों को हर घंटे के अंतराल में फोटो नहीं भेजने या अनावश्यक फोटो भेजने पर संबंधित व्यक्ति को सरकार द्वारा अधिकृत किए गए क्वारंटाइन केंद्रों में भेजने की चेतावनी दी है। उसके बाद वह घर नहीं आ सकेंगे।

    मोबाइल ऐप्लिकेशन

    निगरानी के लिए सरकारी ने तैयारी कराई मोबाइल ऐप्लिकेशन

    सेल्फी के जरिए घर में क्वारंटाइन लोगों पर नजर रखने के लिए सरकार ने क्वारंटाइन वॉच ऐप के नाम से एक मोबाइल ऐप्लिकेशन तैयार की है।

    सभी क्वारंटाइन लोगों का यह ऐप्लिकेशन अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करनी होगी।

    इसके बाद लोगों को अपनी प्रत्येक घंटे की सेल्फी खींचकर इस ऐप में अपलोड करनी होगी।

    अपलोड की गई फोटो व्यक्ति के जीपीएस निर्देशांक के मेटाडेटा के रूप में संग्रहित रहेगी। अधिकारी इस फोटो के जरिए उन पर नजर रखेंगे।

    बयान

    चिकित्सा मंत्री ने कही भेजी गई सभी फोटो का सत्यापन करने की बात

    कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कोरोना के संभावित लक्षण के आधार पर घर में क्वारंटाइन किए गए लोगों को प्रतिदिन हर घंटे अपनी सेल्फी भेजनी होगी। रात में इससे छूट रहेगी।

    लोगों द्वारा अपलोड की गई फोटो का डाटा सेंटर में बैठे अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

    गलत या पुरानी फोटो भेजने वालों को डिफॉल्टर के रूप में चिहि्नत किया जाएगा और बाद में उन्हें सरकारी क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया जाएगा।

    जानकारी

    सरकार ने 142 लोगों को सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा

    बता दें कि 14 दिन के घर में क्वारंटाइन आदेशों का उल्लंघन करने पर सरकार ने अब तक 142 लोगों का सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा है। इसके अलावा घर से बाहर निकलने को लेकर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    सवाल

    आलोचकों ने सरकार के निर्णय पर उठाए सवाल

    कर्नाटक में अब तक 14,000 लोगों को घरों में क्वारंटाइन किया गया है। सरकार द्वारा बनाए गए सेल्फी के नियम की कड़ी आलोचना हो रही है।

    आलोचकों का कहना है कि सरकार तकनीक के जरिए सही तरह से लोगों पर नजर नहीं रख सकती है।

    उन्होंने सरकार पर लोगों की निजी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है।

    इस पर स्वास्थ्य सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि तकनीक के जरिए बिना मैन पावर के लोगों पर नजर रखी जा सकती है।

    स्थिति

    भारत और कर्नाटक में यह है कोरोना संक्रमितों की स्थिति

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोरा संक्रमितों की संख्या 1,251 हो गई है। इसके अलावा अब तक 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 102 लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 227 नए मामले सामने आए है।

    कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 पहुंच गई है। वहीं तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    बेंगलुरु
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    ज्यादा तापमान और उमस में कम हो सकती है कोरोना वायरस के संक्रमण की गति- शोध यूरोप
    कोरोना संक्रमण: दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक डॉक्टर हुआ कोरोना से संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप दिल्ली
    लॉकडाउन: दूध लेने बाहर निकले शख्स की पुलिस की पिटाई के बाद मौत पश्चिम बंगाल
    लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल राजस्थान

    कर्नाटक

    भारत के मशहूर सनसेट पॉइंट, जिंदगी में एक बार जरूर करें इन जगहों का रूख भारत की खबरें
    इस मांग को लेकर भड़के कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, दे डाली इस्तीफे की धमकी तेलंगाना
    विदेशों से महंगा प्याज खरीदकर बांग्लादेश को सस्ती कीमत पर क्यों दे रही सरकार? भारत की खबरें
    भाजपा सांसद बोले- ममता बनर्जी के कुत्ते हैं CAA का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी पश्चिम बंगाल

    बेंगलुरु

    बात करने से रोका तो लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या क्राइम समाचार
    इस जिले के SP ऑफिस में नहीं आते शिकायतकर्ता, जानिए क्या है वजह कर्नाटक
    राजनाथ सिंह ने जिस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी, जानिये उसके बारे में खास बातें राजनाथ सिंह
    भारत में 45.1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट, इनमें से 6.6 करोड़ बच्चे चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: आगे की मुश्किल चुनौतियों के लिए क्या तैयारी कर रहा है भारत? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: सरकार ने किया कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू न होने का दावा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, इन जगहों पर सर्वाधिक मामले चीन समाचार
    कोई मां को खोकर घर के लिए निकला, किसी ने घर पहुंचने से पहले तोड़ा दम भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025