NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: स्कूलों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश
    अगली खबर
    कर्नाटक: स्कूलों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश
    कर्नाटक में अब स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा

    कर्नाटक: स्कूलों में राष्ट्रगान गाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश

    लेखन तौसीफ
    Aug 18, 2022
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है।

    17 अगस्त को जारी किया गया यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों पर लागू होगा।

    राज्य सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि छात्रों में राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी गौरव की भावना पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    आदेश

    बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में नहीं गाया जा रहा था राष्ट्रगान

    कर्नाटक सरकार ने आदेश में आगे कहा कि इस संबंध में सरकारी आदेश लागू होने के बावजूद बेंगलुरू के कुछ प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान के सामूहिक गायन का अभ्यास नहीं किया जा रहाथा और सरकार को इस बारे में शिकायतें भी मिली थीं।

    आदेश के मुताबिक, मामला संज्ञान में आने के बाद उत्तर और दक्षिण शैक्षिक प्रभागों में लोक निर्देश के उप निदेशकों की तरफ से एक जांच की गई थी।

    कर्तव्य

    'नागरिक भावना पैदा करना और राष्ट्रगान का सम्मान करना राज्य सरकार का कर्तव्य'

    1983 के कर्नाटक शिक्षा अधिनियम के अनुसार, "राज्य सरकार का यह कर्तव्य है कि वह सभी में नागरिक भावना पैदा करे और संविधान, संवैधानिक निकायों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करे।"

    आदेश में आगे कहा गया है कि स्कूलों में जगह की कमी होने के कारण अगर सभी छात्र एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान नहीं गा सकते हैं तो इस स्थिति में वे कक्षाओं में राष्ट्रगान गा सकते हैं।

    विवाद

    मामले में बेंगलुरु के तीन स्कूल राज्य सरकार के निशाने पर

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले बेंगलुरु के तीन स्कूल राज्य सरकार के निशाने पर आए थे क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर छात्रों को हर सुबह राष्ट्रगान गाने के लिए नहीं कहा था।

    राज्य स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश को शिकायतें मिली थीं कि बेंगलुरू के तीन स्कूलों में राष्ट्रगान नहीं गाया जा रहा जिसके बाद पब्लिक इंस्ट्रक्शन के उप निदेशकों को दौरा करने के लिए कहा गया था ताकि वे स्कूलों और शिकायतों का सत्यापन कर सकें।

    टीपू सुल्तान और सावरकर विवाद

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कर्नाटक में स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर इतिहास के प्रसिद्ध योद्धा टीपू सुल्तान और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोस्टरों को लगाने को लेकर विवाद जारी है।

    इस मामले में मंगलवार को एक शख्स को चाकू मारने की भी घटना सामने आई थी।

    शिवमोग्गा में पुलिस ने कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया था और जिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    राष्ट्रगान
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    कर्नाटक

    कर्नाटक: क्या है भाजपा विधायक को 2,500 करोड़ में मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का मामला? कांग्रेस समाचार
    KCET 2022: कर्नाटक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    कर्नाटक: अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस कर्नाटक पुलिस
    भारत में मौजूद इन जगहों के नाम सुनकर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट भारत की खबरें

    राष्ट्रगान

    स्वतंत्रता दिवस 2019: जानिए भारत की शान तिरंगे से जुड़े कुछ नियम और कानून स्वतंत्रता दिवस

    बेंगलुरु

    भारत में आज से शुरू होगा पहले मेडिकल ड्रोन का ट्रायल, पहुंचाई जाएगी वैक्सीन और दवाइयां वैक्सीन समाचार
    मलेशियाई महिला से रेप के आरोप में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन गिरफ्तार तमिलनाडु
    कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 300 लोगों की ब्लैक फंगस से हुई मौत कर्नाटक
    कर्नाटक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आहट! पांच दिन में 242 बच्चे हुए संक्रमित कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025