बेंगलुरु में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से कई मजदूर दबे, 7 की मौत
क्या है खबर?
कर्नाटक के दक्षिण बेंगलुरु में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पत्थर की खदान में एक बड़ा चट्टान गिरने से कई मजदूर दब गए, जिसमें 7 की मौत की खबर सामने आई है। हादसा सुबह लगभग 6:30 बजे बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदपट्टाना गांव के पास कावेरी कंपनी की क्रशर खदान में हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस और बचाव दल के कर्मचारी पहुंच गए। घटना के समय करीब 18 मजदूर मौके पर मौजूद थे।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों ने गुरुवार को अपनी नियमित शिफ्ट शुरू ही की थी कि पत्थर तोड़ने वाली खदान के ऊपरी हिस्से से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे काम कर रहे लोगों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि जब मजदूर खदान के गड्ढे में थे, तभी एक्सकेवेटर मशीन का उपयोग किया गया, जिससे चट्टान का हिस्सा उनके ऊपर गिरा। चट्टान करीब 40 फीट की ऊंचाई से मजदूरों पर गिरे थे।
जांच
असम और बिहार के रहने वाले हैं मजदूर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल मलबे को हटाने का काम जारी रखे हुए हैं। आशंका है कि कई और मजदूर चट्टानों के नीचे फंसे हो सकते हैं। मृतक मजदूर बिहार और असम के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। उनके परिवारों को सूचित किया जा रहा है। चट्टान गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि खदान में किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन हुआ था या नहीं।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद मौके पर बचाव कार्य
VIDEO | Karnataka: Seven workers from Bihar were killed after a massive rock collapsed at a stone quarry in Bengaluru on Thursday, police said. According to police, the tragedy occurred in the early morning at Madapattana in Bengaluru South Taluk. Visuals from the incident site.… pic.twitter.com/ft28kUtaP6
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2026