NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: आंगनबाड़ी के बच्चों ने बगीचे से फूल तोड़े तो मालकिन ने सहायिका की नाक काटी
    अगली खबर
    कर्नाटक: आंगनबाड़ी के बच्चों ने बगीचे से फूल तोड़े तो मालकिन ने सहायिका की नाक काटी
    कर्नाटक के बेलगावी में फूल तोड़ने पर महिला की नाक काटी (तस्वीर: फ्रीपिक)

    कर्नाटक: आंगनबाड़ी के बच्चों ने बगीचे से फूल तोड़े तो मालकिन ने सहायिका की नाक काटी

    लेखन गजेंद्र
    Jan 03, 2024
    03:50 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के बेलगावी में एक विचित्र घटना सामने आई है। यहां बच्चों ने एक घर में लगे फूल तोड़े तो इसकी मालकिन महिला ने आंगनबाड़ी सहायिका की नाक काट ली।

    कन्नड़ मीडिया के मुताबिक, घटना 1 जनवरी को बेलगावी तालुक के बसुरथे गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास घटित हुई। पीड़ित सहायिका का नाम सुगंधा मोरे (50) है।

    शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अत्यधिक खून बहने के कारण सुगंधा मोरे अस्पताल में भर्ती हैं।

    वारदात

    क्या है मामला?

    पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से संचालित आंगनबाड़ी बाल देखभाल केंद्र के बच्चे पड़ोस के घर के बगीचे में लगे फूलों को तोड़ने चले गए।

    इससे घर की मालिकन कल्याणी मोरे क्रोधित हो गईं और उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका सुगंधा मोरे को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

    पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर कल्याणी ने दरांती से सुगंधा की नाक पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक कट गई।

    जांच

    आरोपी महिला फरार

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों की शरारत पर दोनों महिलाओं में मारपीट भी हुई थी।

    पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुगंधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। उनका इलाज चल रहा है।

    आरोपी कल्याणी मोरे घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    चाकू से हमला

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कर्नाटक

    टोयोटा गाड़ियों का उत्पादन बढ़ाने की बना रही योजना, लगा सकती है नया प्लांट टोयोटा
    कर्नाटक: बेंगलुरु के बस डिपो में आग लगने से 30 से अधिक बसें जलकर खाक बेंगलुरु
    बेंगलुरु: स्कॉर्पियो चालक ने व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ाकर कुचला, देखें दर्दनाक वीडियो बेंगलुरु
    कर्नाटक: बेंगलुरु में 4 दिन से घूम रहा तेंदुआ पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद मरा बेंगलुरु

    चाकू से हमला

    दिल्ली: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर महिला की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना दिल्ली
    महाराष्ट्र: कोरोना मरीज के रिश्तेदार ने डॉक्टर पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार महाराष्ट्र
    मुंबई: नाइजीरियाई शख्स ने किया पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला, आठ घायल मुंबई पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025