Page Loader
कर्नाटक: सेल्फी लेने से "नाराज" हाथी पर्यटकों के पीछे दौड़ा, गिरने पर पैरों से मारा
कर्नाटक के बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में हाथी ने पर्यटकों को दौड़ाया (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

कर्नाटक: सेल्फी लेने से "नाराज" हाथी पर्यटकों के पीछे दौड़ा, गिरने पर पैरों से मारा

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2024
10:19 am

क्या है खबर?

कर्नाटक के चामराजनगर में मुथुंगा के पास बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में एक हाथी ने सेल्फी लेने के दौरान 2 पर्यटकों को दौड़ा लिया। पर्यटक बाल-बाल बच गए। घटना का 20 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 2 पर्यटक दौड़ते दिख रहे हैं और हाथी उनका तेजी से पीछा कर रहा है। इस दौरान एक पर्यटक दौड़ते हुए गिर जाता है तो हाथी उसे अपने पैरों से मारता है।

घटना

हाथी न लौटता तो होती बड़ी दुर्घटना

वीडियो साझा कर एक पत्रकार ने एक्स पर लिखा कि पर्यटक बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के माध्यम से कर्नाटक से केरल की यात्रा कर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क पर दिखे एक हाथी के साथ सेल्फी लेने की सोची। इस दौरान हाथी आक्रामक हो गया और दोनों को दौड़ा लिया। पर्यटक के गिरते ही उसी समय दूसरा वाहन सड़क से गुजरा, जिससे हाथी का ध्यान भटका। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्विटर पोस्ट

हाथी ने पर्यटकों को दौड़ाया