Loading...
तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद का आह्वान, कितना रहेगा असर?
तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद का आह्वान (फाइल तस्वीर)

तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद का आह्वान, कितना रहेगा असर?

लेखन गजेंद्र
Aug 13, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर गुरुवार 13 अगस्त को कर्नाटक में राज्यवापी बंद का आह्वान किया गया है। कन्नड़ समर्थक संगठनों और किसान संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया है। हालांकि, इसका बेंगलुरु समेत कई जिलों में ज्यादा असर नहीं दिख रहा। कर्नाटक में कुछ संगठनों ने बंद को नैतिक समर्थन दिया है, जिससे स्कूल, बैंक, अस्पताल, दवाखाने, सार्वजनिक परिवहन और अन्य सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

बंद

क्यों है विरोध?

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक को 12 अगस्त से 15 दिनों तक तमिलनाडु को प्रतिदिन 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया है, जिसके बाद कन्नड़ समर्थक नाराज हैं। यह पानी बिलिगुंडलू में प्राप्त किया जाएगा।

कन्नड़ समर्थक समूहों और किसान संगठनों ने इस आदेश का विरोध किया है। उन्होंने मेकेदातु, महामहादयी और कलासा-बंदूरी परियोजनाओं पर प्रगति की मांग की है।

बेंगलुरु पुलिस ने 'कर्नाटक बंद' से पहले शांति और सहयोग की अपील की है।

असर

क्या है बंद का असर?

राज्य भर में बंद के बाद भी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, सरकारी कार्यालय और स्कूल खुले रहेंगे।

ओला-उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन, कर्नाटक स्टेट ऑटो एंड टैक्सी फेडरेशन, आदर्श ऑटो यूनियन, रोड ट्रांसपोर्टेशन कॉर्पोरेशन यूनियन और होटल एसोसिएशन ने भी बंद को नैतिक समर्थन दिया है।

कर्नाटक एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ स्कूल्स ने पहले बंद को समर्थन दिया था, लेकिन चुनावी कामकाज के कारण नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया है।

सड़क किनारे विक्रेता भी सामान्य कामकाज करते रहेंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

कर्नाटक बंद से पहले पुलिस तैयार

ADVERTISEMENT