NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड: मालवाहक जहाज के गंगा में डगमगाने से पांच ट्रक डूबे, 10 लोग लापता
    अगली खबर
    झारखंड: मालवाहक जहाज के गंगा में डगमगाने से पांच ट्रक डूबे, 10 लोग लापता
    झारखंड में गंगा के बीच अनियंत्रित होने के बाद जहाज पर पलटे हुए ट्रक।

    झारखंड: मालवाहक जहाज के गंगा में डगमगाने से पांच ट्रक डूबे, 10 लोग लापता

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 25, 2022
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड के साहिबगंज में समदा घाट और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गुरुवार देर रात गंगा नदी में स्टोन चिप्स से लदे ट्रकों को ले जा रहा एक मालवाहक जहाज अचानक असंतुलित होकर एक तरफ झुक गया।

    इससे जहाज में लदे में करीब पांच ट्रक गंगा में समा गए। इसके साथ ही ट्रकों में सवार चालक और खलासी सहित करीब 10 लोग डूब भी गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया।

    घटना

    जहाज के असंतुलित होने से हुआ हादसा- DCP

    साहिबगंज के उपायुक्त (DCP) राम निवास यादव ने बताया कि गुरुवार रात को समदा घाट से मालवाहक जहाज में स्टोन चिप्स (पत्थर) से लदे 14 ट्रकों को मनिहारी घाट भेजा गया था। बीच रास्ते में अचानक जहाज अनियंत्रित हो गया। इससे जहाज में लदे ट्रकों में पांच नदी में समा गए। इनमें चालक और खलासी सहित 10 लोग सवार थे।

    उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस और देवघर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने बचाव कार्य शुरू किया।

    कारण

    आखिर क्यों असंतुलित हुआ जहाज?

    जहाज के कप्तान अमर चौधरी ने बताया कि सफर के दौरान जहाज में लदे ट्रकों में से एक का टायर फट गया था। इससे जहाज अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गया। इसके कारण पहले एक ट्रक नदी में गिरा और फिर चार और ट्रक गिर गए। इसी तरह शेष ट्रक जहाज पर ही पलट गए।

    उन्होंने बताया कि सूचना पर साहिबगंज DCP यादव और पुलिस अधीक्षक नाव पर सवार होकर जहाज तक पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    बयान

    चश्मदीद ने क्या दिया है बयान?

    जहाज पर सवार चश्मदीद अंसार ने बताया कि जहाज पर 14 से अधिक पत्थरों से भरे ट्रक लदे हुए थे। रास्ते में एक ट्रक का टायर फटने के बाद जहाज में पानी आ गया था। इसके कारण वह एक तरफ झुक गया।

    उन्होंने बताया कि जहाज के झुकते ही पांच ट्रक नदी में समा गए। इसमें 13 लोग भी सवार थे, लेकिन तीन तीन तैरकर वापस जहाज पर आ गए। हादसे में ट्रक का खलासी पीके पासवान घायल हो गया।

    पुनरावृत्ति

    गंगा में पहले भी हो चुके हैं हादसे

    गंगा में पहले भी कई बड़े हादसे घटित हो चुके हैं। अगस्त 1988 में कटिहार के पास गंगा में एक यात्रियों से भरी नाव डूब गई थी, जिसमें 400 यात्री डूब गए थे।

    2020 में राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक जा रहा जहाज अनियंत्रित होकर पलट गया था। कई ट्रक गंगा में समा गये थे। कई लोगों की मौत भी हुई थी।

    साल 2018 में समदा में एक जहाज पलट गया था। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    बिहार
    गंगा नदी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    झारखंड

    सुप्रीम कोर्ट ने तीन करोड़ राशन कार्डों के निरस्तीकरण को माना गंभीर, केंद्र से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट
    झारखंड: वैक्सीन की दूसरी खुराक के 18 दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ डॉक्टर वैक्सीन समाचार
    झारखंड: फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देगी सरकार स्वास्थ्य
    झारखंड का मशहूर नाश्ता है धुस्का, जानिए इसे घर पर बनाने का तरीका खान-पान

    बिहार

    बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन शिक्षक योग्यता परीक्षा
    बिहार के इस जिले में 204 विद्यालयों के पास नहीं है अपना परिसर शिक्षा
    बिहार: प्रधान चुनाव हारे प्रत्याशी ने वोट न देने पर दलित युवकों से थूक चटवाया दलित
    26 दिसंबर को होगी बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा, जानिए परीक्षा पैटर्न समेत जरुरी बातें पुलिस भर्ती

    गंगा नदी

    इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा यात्रा करेंगी प्रियंका गांधी, करेंगी 'नाव पर चर्चा' और 'सांची बात' राहुल गांधी
    प्रधानमंत्री मोदी का बनारस में रोड शो आज, दिखेगी NDA की ताकत नीतीश कुमार
    बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा में बहती मिली लाशें बिहार
    कोरोना संक्रमितों के शव मिलने के बाद क्या गंगा नदी से भी है संक्रमण का खतरा? कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025