
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रद्धालुओं से भरी जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत
क्या है खबर?
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार को दर्शन करने होकरा मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना पुलिस को यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने दी। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र है। कुछ शव खाई में चट्टानों के बीच फंसे थे।
पुलिस के मुताबिक, जीप गहरी खाई से होते हुए रामगंगा नदी में गिरी।
हादसा
बारिश के कारण सड़क धंसने को माना जा रहा घटना का कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय वाहन बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात भारी वर्षा के कारण सड़क धंस गई, जिससे यह हादसा हुआ होगा।
हादसे के समय कितने लोग वाहन पर सवार थे, इसकी जानकारी नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी देते हुए दुख जताया। उन्होंने बताया कि राहत टीम घटनास्थल पर रवाना कर दी गई है।
ट्विटर पोस्ट
इसी खाई से नीचे गिरी जीप
दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी जीप गहरी खाई में पलटी, 9 की मौत, सभी लोग दर्शन करने जा रहे थे, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
— Senior Reporter (@SeniorReporter5) June 22, 2023
पिथोरागढ़ #Uttarakhand pic.twitter.com/DfmqK6XzoA