LOADING...
श्रीनगर में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रर्दशन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
जम्मू-कश्मीर में अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे

श्रीनगर में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रर्दशन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
02:57 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के विरोध में जोरदार विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच, सोमवार को शालटैंग क्षेत्र में बेमिना डिग्री कॉलेज के पास शिया समुदाय के लोगों ने शोक के बीच विरोध मार्च निकालने की कोशिश की। तभी उनकी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठियां चलानी पड़ी। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

तनाव

घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध लागू

कश्मीर घाटी में रविवार से विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सोमवार सुबह से कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। यहां के ऐतिहासिक लाल चौक और घंटाघर को बैरीकेड्स और तारों से सील किया गया है। पुराना शहर डाउन टाउन और शिया बहुल इलाकों में पुलिस बल तैनात है। जम्मू-कश्मीर के अंदर भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है और समूहों को एक जगह एकत्रित होने से रोका जा रहा है।

इंटरनेट

घाटी में इंटरनेट धीमा किया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए पूरी घाटी में मोबाइल इंटरनेट की गति को धीमा कर दिया है। कश्मीर के कई हिस्सों में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के धार्मिक संगठनों के समूह मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) के प्रमुख और कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने लोगों से सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने और स्वैच्छिक हड़ताल करने की अपील की थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने दागा आंसू गैस

Advertisement