NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आतंकियों की मदद करने के आरोपी निलंबित DSP देविंदर सिंह को मिली जमानत
    अगली खबर
    आतंकियों की मदद करने के आरोपी निलंबित DSP देविंदर सिंह को मिली जमानत

    आतंकियों की मदद करने के आरोपी निलंबित DSP देविंदर सिंह को मिली जमानत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 19, 2020
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित DSP देविंदर सिंह को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है।

    सिंह के वकील ने बताया कि दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं कर पाई है।

    सिंह को इसी साल की शुुरुआत में श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था। वो फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में हैं और जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

    जानकारी

    NIA ने कहा- आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत

    NIA ने सिंह को जमानत मिलने के बाद कहा कि एजेंसी के पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और तय समय में चार्जशीट दायर की जाएगी। फिलहाल सिंह NIA की हिरासत में ही रहेंगे।

    आरोप

    अफजल गुरू के साथ संबंध होने के भी लगे आरोप

    सिंह को श्रीनगर में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उनके साथ उनकी गाड़ी में हिज्बुल के दो आतंकी श्रीनगर-जम्मू हाइवे से दिल्ली की तरफ आ रहे थे।

    सिंह पर संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरू के साथ संबंध होने के आरोप लगे थे। पुलिस ने उन्हें आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    बता दें कि देविंदर को पुलिस में रहते हुए वीरता पदक मिला था, जो गिरफ्तार होने के बाद वापस ले लिया गया।

    याचिका

    9 जून को लगाई गई जमानत की याचिका

    लगभग 10 दिन पहले सिंह की जमानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

    उनके वकील एमएस खान ने कहा था कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे साबित हो सके कि उन्होंने देश के खिलाफ साजिश रची थी।

    उन्होंने कहा था कि आरोपितों पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें जेल में रखने का कोई फायदा नहीं है।

    जमानत

    तय समय में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई दिल्ली पुलिस

    उनके वकील ने बताया कि सिंह और एक अन्य आरोपी इरफान शाफी मिर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की तरफ से दर्ज मामले में जमानत मिली है।

    दिल्ली पुलिस नियमों के मुताबिक गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दायर करने में नाकाम रही है।

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली में हमला करने की साजिश रचने के आरोप में देवेंद्र सिंह को 14 मार्च को गिरफ्तार किया था। अब 90 दिन बाद भी चार्जशीट दायर नहीं हुई है।

    आरोप

    संसद हमले में उछला था देविंदर का नाम

    सिंह को NIA ने आंतकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब वो NIA की हिरासत में हैं। इसके चलते वो जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद से ही यह मामला NIA के पास आ गया था।

    देविंदर का नाम संसद हमले में उछला था। अफजल गुरू ने सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने पर वो हमले में शामिल आतंकी को दिल्ली लाया था।

    तैनाती

    हाई-प्रोफाइल मामलों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल चुके थे सिंह

    सिंह को 2018 में जम्मू-कश्मीर राज्य की तरफ से वीरता पदक मिला चुका है और वो कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल चुके थे। वो अनुच्छेद 370 हटने के बाद श्रीनगर की दौरा करने वाले 15 विदेशी राजनयिकों की सुरक्षा टीम में भी शामिल थे।

    गिरफ्तारी होने से पहले तक वो श्रीनगर हवाई अड्डे पर एंटी-हाईजैक यूनिट का हिस्सा थे। गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर छापेमारी में एक AK-47 राइफल और दो पिस्टल बरामद हुईं थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी
    जमानत

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    दिल्ली पुलिस

    शाहीन बाग में भारी संख्या में पुलिस तैनात, हिंदू सेना ने रद्द की अपनी मार्च दिल्ली
    पश्चिमी दिल्ली: अफवाहों के कारण फैली दहशत के बीच पुलिस को आईं 481 पैनिक कॉल्स दिल्ली
    दिल्ली हिंसा: IB अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये देगी केजरीवाल सरकार दिल्ली
    दिल्ली: दंगों के दौरान पुलिस के सामने फायरिंग करने वाला शाहरूख गिरफ्तार दिल्ली

    राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी

    संसद के पहले सत्र में अभी तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण बिल हुए पास, जानें तृणमूल कांग्रेस
    जम्मू-कश्मीर: DSP देविंदर सिंह ने कबूल की आतंकियों से 12 लाख रुपये लेने की बात दिल्ली

    जमानत

    फिर खारिज हुई नीरव मोदी की जमानत याचिका, कोर्ट ने कहा- सबूतों के साथ हुई छेड़छाड़ लंदन
    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट
    INX मीडिया केस: 2 सितंबर तक बढ़ी चिदंबरम की CBI कस्टडी, खुद दी रजामंदी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    चिदंबरम को नहीं भेजा जाएगा तिहाड़ जेल, सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिन बढ़ाई CBI कस्टडी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025