Page Loader
'ISRO की आवाज' वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन, आखिरी बार चंद्रयान-3 को किया था रवाना
चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन

'ISRO की आवाज' वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन, आखिरी बार चंद्रयान-3 को किया था रवाना

लेखन गजेंद्र
Sep 04, 2023
11:07 am

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 से जुड़ी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी का शनिवार शाम को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में दम तोड़ा। तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी की आवाज चंद्रयान-3 के रवाना होने के समय उल्टी गिनती करते समय सुनाई पड़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉ पीवी वेंकटकृष्ण ने दुख जताया है।

निधन

रॉकेट लॉन्च करते समय काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं वलारमथी

रॉकेट लॉन्च करते समय वलारमथी ही काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं और उन्हें 'ISRO की आवाज' कहा जाता था। चंद्रयान-3 समेत अन्य कई प्रमुख मिशन की रवानगी पर उन्होंने ही उल्टी गिनती की थी। वलारमथी का अंतिम मिशन चंद्रयान-3 था। 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। उस समय वलारमथी ने हगी काउंटडाउन किया था।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, वैज्ञानिक एन वलारमथी की अंतिम आवाज