IRCTC कराएगा दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा, जानें कहां-कहां ले जाएगा और पैकेज की कीमत
क्या है खबर?
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) की ओर से दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा 1 सितंबर और 29 सिंतबर, 2023 को दिल्ली से शुरू होगी।
'दक्षिण भारत डिवाइन टूर पैकेज एक्स दिल्ली' के तहत 6 रात 7 दिन में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के 6 प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें चेन्नई, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरई के मंदिर और दर्शनीय स्थल शामिल हैं।
यात्रा
पैकेज में क्या-क्या?
इसकी जानकारी IRCTC ने ट्विटर पर साझा की। जानकारी के मुताबिक, पहले दिन श्रद्धालु हवाई मार्ग से दिल्ली से चेन्नई पहुंचेंगे। दूसरे दिन तिरुपति जाएंगे। तीसरे दिन तिरुवनन्तपुरम और चौथे दिन कन्याकुमारी जाएंगे। पांचवें दिन रामेश्वरम ले जाया जाएगा और छठे दिन मदुरई के दर्शन कराने के बाद सातवें दिन दिल्ली लाया जाएगा।
पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 51,140 रुपये लिए जाएंगे। इसमें हवाई यात्रा, पर्यटन, रहना, दर्शन टिकट, गाइड, नाश्ता और रात का खाना और सामान्य बीमा दिया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यात्रा की जानकारी ट्विटर पर साझा की गई
Experience inner peace and excitement with the (6 Nights/7 Days) South India Divine Tour Package Ex Delhi (NDA07) starting on 1st & 29th September 2023 from Delhi.
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 31, 2023
This tour will cover Tirupati, Chennai, Trivandrum, Kanyakumari,
Rameshwaram and Madurai.
Book now on… pic.twitter.com/ypQsIvqzB8