LOADING...
दिल्ली में फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोककर बनाई रील्स, पीछे लग गया लंबा जाम
दिल्ली में फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोककर रील बनाई

दिल्ली में फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोककर बनाई रील्स, पीछे लग गया लंबा जाम

लेखन गजेंद्र
Mar 29, 2024
01:16 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर शोहरत हासिल करने के चक्कर में लोगों ने अन्य लोगों को परेशानी में डाल रखा है। शुक्रवार को एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें 2 युवक दिल्ली के एक फ्लाईओवर पर व्यस्त घंटों के दौरान अपनी कार रोक देते हैं और रील्स बनाते हैं। इस दौरान फ्लाईओवर पर अन्य वाहन रुकने से लंबा जाम लग गया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का नाम प्रदीप ढाका बताया जा रहा है।

समस्या

इंस्टाग्राम पर रील साझा कर लिखा- रोड बंद

प्रदीप ने जिस फ्लाईओवर पर यह वीडियो बनाई है, वह उत्तरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रदीप गले में काफी सोना पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। ढाका ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर यह रील साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रोड बंद।' वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे दिल्ली पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में ट्रैफिक रोककर वीडियो बनाते 2 व्यक्ति