NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरलः श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड से प्रेरित होकर हमलों की साजिश रच रहा शख्स गिरफ्तार
    देश

    केरलः श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड से प्रेरित होकर हमलों की साजिश रच रहा शख्स गिरफ्तार

    केरलः श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड से प्रेरित होकर हमलों की साजिश रच रहा शख्स गिरफ्तार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2019, 12:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    केरलः श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड से प्रेरित होकर हमलों की साजिश रच रहा शख्स गिरफ्तार

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल से कथित तौर पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पलक्कड़ निवासी 29 वर्षीय रियास ए उर्फ रियास अबू बकर उर्फ अबू दुजाना को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रियास श्रीलंका हमले के मास्टरमाइंड से प्रेरित होकर हमला करना चाहता था। अधिकारियों ने बताया कि वह केरल में आत्मघाती हमलों को अंजाम देना चाहता था।

    रविवार को हुई थी छापेमारी

    रविवार को NIA ने केरल में IS से जुड़े तीन संदिग्धों के घर पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है ये संदिग्ध उन लोगों के संपर्क में है जो आतंकी संगठन IS जुड़ने के लिए 2016 में भारत छोड़कर जा चुके हैं।

    श्रीलंका हमले के मास्टरमाइंड के संपर्क में

    रियास ने स्वीकार किया है कि वह श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रेरित है। NIA अधिकारी ने बताया कि रियास पिछले एक साल से हाशिम और जाकिर नाईक के वीडियो देख रहा है। इसके अलावा वह वालापट्टनम इस्लामिक स्टेट मामले के आरोपी अब्दुल खयूम के संपर्क में है। खयूम इस वक्त सीरिया में है। बता दें, हाशिम नेशनल तौहीद जमात का मुखिया है। इस संगठन को श्रीलंका में हुए हमलों का जिम्मेदार माना जा रहा है।

    भारत भी आ चुका है हाशिम

    हाशिम को श्रीलंका में हुए हमलों को अंजाम देने वाले संगठन नेशनल तौहीद जमात (NTJ) का मुखिया बताया जा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि हाशिम 2017 में भारत आया था और कुछ महीने यहीं रहा था।

    NIA कर रही पूछताछ

    रियास ने बताया कि वह लंबे समय से अब्दुल राशिद अब्दुल के संपर्क में था और उसकी ऑडियो क्लिप सुनता था। साथ ही वह दूसरे लोगों को हाशिम के संपर्क में लाने की कोशिश कर रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसकी एक क्लिप में उसने भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की बात कही थी। अधिकारियों ने बताया कि वो रियास से केरल में उसके निशानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    श्रीलंका हमलों में हुई थी 250 से ज्यादा मौतें

    श्रीलंका में हुए बम धमाकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इन हमलों को संगठन नेशनल तौहीद जमात के आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकी संगठन IS ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    केरल
    श्रीलंका
    बम विस्फोट
    आतंकी संगठन

    केरल

    कांग्रेस की चाल हो सकती है भाजपा की जीत वाला इमरान खान का बयान- निर्मला सीतारमण पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा चुनाव: वायनाड से चुनाव लड़ने पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कही यह बात सोनिया गांधी
    पूजा करते समय मंदिर में गिरे शशि थरूर, माथे पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती शशि थरूर
    केरल की यह लड़की घोड़े पर सवार होकर जाती है स्कूल, जानिए वजह सोशल मीडिया

    श्रीलंका

    जिंदा है आतंकी संगठन IS का सरगना बगदादी, सामने आया नया वीडियो इस्लामिक स्टेट
    बम धमाकों के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ने लगाया मुंह ढकने पर प्रतिबंध मुस्लिम
    श्रीलंका धमाकों में बाल-बाल बचने वाला शख्स मुंबई हमलों में भी बचा था, जानें पूरी कहानी मुंबई
    श्रीलंका हमला: मास्टरमाइंड की बहन ने कहा, खुश हूं कि वह अब जिंदा नहीं भारत की खबरें

    बम विस्फोट

    श्रीलंका: शुक्रवार शाम फिर हुए बम धमाके, सुरक्षाबलों ने ढेर किए IS के चार संदिग्ध श्रीलंका
    श्रीलंका धमाके: 359 नहीं 253 लोगों की हुई है मौत, सरकार ने जारी किया नया आंकड़ा भारत की खबरें
    पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 16 की मौत, 24 घायल पाकिस्तान समाचार
    टिंडर पर महिला ने दी राष्ट्रपति भवन उड़ाने और परमाणु हमले की धमकी, तलाश शुरू दिल्ली

    आतंकी संगठन

    बालाकोट एयर स्ट्राइक: समीक्षा रिपोर्ट में खुलासा, 6 में से 5 लक्ष्य पर निशाना रहा सफल भारत की खबरें
    कश्मीर में इस साल 69 आतंकियों का सफाया, जैश-ए-मोहम्मद की कमान संभालने को कोई तैयार नहीं कश्मीर
    आतंकी संगठन IS ने ली श्रीलंका बम धमाकों की जिम्मेदारी श्रीलंका
    भारत ने किया श्रीलंका को अलर्ट, फिर से हमला करने के लिए तैयार हैं आतंकी भारत की खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023