Page Loader
इस्तांबुल हवाई अड्डे पर इंडिगो के 400 यात्री 24 घंटे से फंसे, नहीं मिला खाना-पीना
इस्तांबुल में इंडिगो के 400 यात्री फंसे (तस्वीर: एक्स/@Prashan53593612)

इस्तांबुल हवाई अड्डे पर इंडिगो के 400 यात्री 24 घंटे से फंसे, नहीं मिला खाना-पीना

लेखन गजेंद्र
Dec 13, 2024
11:44 am

क्या है खबर?

इंडिगो के साथ यात्रा कर रहे 400 यात्री उड़ान में देरी होने की वजह से पिछले 24 घंटे से तुर्की के इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंस हुए हैं। यात्रियों को न खाना मिला और न पानी। यात्रियों के रहने के लिए भी कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है। उनको पूरा दिन हवाई अड्डे पर ही बितना पड़ा। यात्रियों में अधिकतर दिल्ली, मुंबई और तुर्की के लोग हैं। हवाई अड्डे पर यात्री इडिगो एयरलाइंस से काफी नाराज दिखे।

हंगामा

क्या है मामला?

12 दिसंबर को रात 8:10 बजे रवाना होने वाली इस्तांबुल से दिल्ली की इंडिगो उड़ान को अगले दिन दोपहर 1:30 बजे तक के लिए टाल दिया गया। इसी तरह इस्तांबुल से मुंबई की उड़ान, जो 12 दिसंबर को रात 8:15 बजे रवाना होनी थी, उसे पहले रात 11 बजे तक, फिर अगली सुबह 10 बजे तक के लिए विलंबित कर दिया गया। इससे मुंबई और दिल्ली के यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों के लिए कोई इंतजाम नहीं था।

आरोप

इंडिगो ने मदद तक नहीं की

दिल्ली और मुंबई को लगातार विलंबित करने और टालने के बाद भी इंडिगो की ओर से यात्रियों की कोई मदद नहीं की गई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। यात्रियों ने बताया कि न तो उनके रहने के लिए कोई इंतजाम किया गया और न ही खाना-पानी ही पूछा गया। कुछ सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों में बच्चे हवाई अड्डे पर ही फर्श पर सोते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी