वेस्ट एशिया संकट पर भारत का मास्टरप्लान, आगे रहने के लिए 12,980 करोड़ रुपये का सुरक्षा कवच
भारत के बडे मंत्रियों ने हाल ही में एक बैठक की है, जिसमें वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के देश पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर विचार किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार जोखिमों से एक कदम आगे रहने का प्रयास कर रही है, ताकि देश किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
कैबिनेट ने भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल को मंजूरी दी
कैबिनेट ने एक बडे भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल को मंजूरी दे दी है। इसे सरकार ने लगभग 12,980 करोड़ रुपये की गारंटी दी है, जिससे समुद्री व्यापार बिना किसी बाधा के चलता रहेगा। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि देश के पास 60 दिनों से ज्यादा का ईंधन भंडार मौजूद है। भारत अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और लैटिन अमेरिका जैसे कई देशों से तेल और गैस का आयात कर रहा है। ऐसे में, अगर हालात बिगड़ते भी हैं, तो भी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर कोई बडी चिंता नहीं होगी।