Loading...
भारतीय तटरक्षक बल ने 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े
भारतीय तटरक्षक बल ने 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय तटरक्षक बल ने 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े

लेखन गजेंद्र
Sep 30, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप के पश्चिमी अरब सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े समुद्री प्रयास को नाकाम कर दिया। बल ने बुधवार को बताया कि उसने गुजरात आतंकवाद निरोधी बल (ATS) और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और 3,000 करोड़ रुपये के मूल्य वाली ड्रग्स जब्त की है। बल ने बताया कि तस्करी के इस प्रयास में एक ईरानी नाव और 5 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे, जो उनकी गिरफ्त में हैं।

घटना

नाव में थी 526 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन

खुफिया जानकारी के आधार पर तटरक्षक बल ने सटीक समुद्री-हवाई निगरानी की और नाव का पीछा करने से पहले लगातार ट्रैकिंग जारी रखी।

इसके बाद, लक्ष्य को निष्क्रिय कर दिया और 25 सितंबर को ईरानी नाव पर सवार हो गए।

बल ने बताया कि ऑपरेशन में 526 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

नाव में चालक दल के 5 सदस्य सवार थे, जो पाकिस्तानी नागरिक हैं।

पूछताछ

पाकिस्तानियों को मुंबई लाया गया

बल ने बताया कि पकड़ी गई नाव, उसके चालक दल और जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान को सशस्त्र सुरक्षा के तहत मुंबई ले जाया गया है।

यहां उनसे संयुक्त पूछताछ की जाएगी और कई एजेंसियों के साथ व्यापक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने, देश को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों से बचाने और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को पाने के लिए ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने के लिए बल प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

तटरक्षक बल ने अभियान का वीडियो जारी किया

ADVERTISEMENT