Loading...
LAC के पास बॉलीवुड गाना गाते दिखे चीनी सैनिक, भारतीय सैनिक ने बनाई वीडियो
LAC के पास बॉलीवुड गाना गाते दिखे चीनी और भारतीय सैनिक

LAC के पास बॉलीवुड गाना गाते दिखे चीनी सैनिक, भारतीय सैनिक ने बनाई वीडियो

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

भारत और चीन के बीच बनी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच मित्रता दिख रही है। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस की ओर से एक्स पर साझा वीडियो में चीनी सैनिक मोबाइल पर बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें का मशहूर गाना सुनते-गाते दिख रहे हैं। वीडियो को एक भारतीय सैनिक फिल्मा रहा है। यह वीडियो कब का है और कहां का है और इसकी सत्यतता की पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो

'आंखे खुली हों या हों बंद'

एक्स पर साझा वीडियो में लिखा है, 'LAC के पास कहीं, भारतीय सेना और पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों ने कुछ यादगार और दिल को छू लेने वाले पल बिताए। वीडियो में PLA सैनिक बॉलीवुड का मशहूर गाना 'आंखें खुली हों या हों बंद' गाते दिख रहे हैं। ऐसा लगता है कि 'हिंदी-चीनी भाई-भाई' का दौर फिर से लौट आया है।'

वीडियो में पहाड़ के आसपास कुछ अन्य भारतीय और चीनी सैनिक तैनात और बैठे दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय और चीनी सैनिकों का वीडियो आया सामने

ADVERTISEMENT

साजिश

LAC के पास चीन की साजिश का पता चला

यह वीडियो ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही वाणिज्यिक सैटेलाइट कंपनी वेंटर की तस्वीरों से चीन की साजिश का पता चला है।

सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि चीन ने LAC से करीब 250 किलोमीटर दूर भारतीय सीमा के पास अपने 2 प्रमुख सैन्य अड्डों पर 12 J-20 स्टील्ड लड़ाकू विमान तैनात किए हैं।

इसमें शिनजियांग के होतान एयरबेस पर 8 और तिब्बत के डामशुंग एयरबेस पर 4 विमान मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT